Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Mi-17V5 Helicopter Crash : हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले 4 जवानों के शवों की हुई पहचान, सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Janjwar Desk
11 Dec 2021 4:47 AM GMT
Army Helicopter Crash : पिछले 5 साल में 15 सैन्य हेलीकॉप्टर हुए क्रैश, लोकसभा में सरकार ने बताएं आंकड़े
x

पिछले 5 साल में 15 सैन्य हेलीकॉप्टर हुए क्रैश

Mi-17V5 Helicopter Crash : तमिलनाडु के कुन्नूर के नजदीक हेलिकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले भारतीय वायुसेना के सभी 4 जवानों की पहचान कर ली गई है। वहीं बाकी बचे शवों की पहचान करने की प्रक्रिया अभी भी जारी है।

Mi-17V5 Helicopter Crash : तमिलनाडु के कुन्नूर के नजदीक हेलिकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले भारतीय वायुसेना के सभी 4 जवानों की पहचान कर ली गई है। वहीं बाकी बचे शवों की पहचान करने की प्रक्रिया अभी भी जारी है। बीते बुधवार 8 दिसंबर को हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत (CDS Gen Bipin Rawat) और उनकी पत्नी मधुलिका रावत (Madhulika Rawat) समेत कुल 13 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में CDS के रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर भी शामिल थे। बता दें कि ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर शुक्रवार 10 दिसंबर को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

सुबह परिजनों को शव सौंपा जाएगा

बता दें कि हेलिकॉप्टर हादसे में मारे गए 13 मृतकों में से 3 शवों की पहचान पहले ही कर ली गई थी। जिनमे सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और उनके रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर शामिल थे। शुक्रवार को दिल्ली के बरार स्क्वायर श्मशान घाट में पूरे सैन्य सम्मान के साथ इन सभी का अंतिम संस्कार किया गया था। सेना ने बताया कि लांस नायक बी साई तेजा और लांस नायक विवेक कुमार के पार्थिव शरीर की पहचान कर ली गई। सेना ने जानकारी दी है कि आज सुबह उनके परिजनों को पार्थिव शरीर सौंप दिया जाएगा।

अंतिम संस्कार उचित सैन्य सम्मान के साथ होगा

सेना ने कहा है कि सैन्यकर्मियों के पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से ले जाया जाएगा और उनका अंतिम संस्कार उचित सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। सेना के अनुसार शवों को ले जाने से पहले दिल्ली कैंट के आर्मी बेस अस्पताल में पार्थिव शरीर का माल्यार्पण किया जाएगा। एक आधिकारिक बयान में भारतीय वायु सेना (IAF) ने पुष्टि की कि दुर्घटना में मारे गए चार सभी कर्मियों की पहचान कर ली गई है। उन्हें जल्द ही हवाई मार्ग से उनके संबंधित परिवार के सदस्यों के पास ले जाया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि इन चार जवानों में- जेडब्ल्यूओ प्रदीप ए, विंग कमांडर पी.एस.चौहान, जेडब्ल्यूओ राणा प्रताप दास और स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह शामिल हैं।

परिजन पहुंचे शवों की पहचान करने

मिली जानकारी के अनुसार सेना ने आगे कहा कि शेष शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। 10 जवानों के पार्थिव शरीर को दिल्ली छावनी के आर्मी बेस अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी 10 कर्मियों के परिवार के सदस्य शवों की पहचान करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे हैं। अधिकारियों ने कहा कि शवों की पहचान के लिए परिवार के सदस्यों की मदद के साथ ही वैज्ञानिक उपाय भी किए जा रहे हैं। सेना का कहना है कि पार्थिव शरीर की सही पहचान होने के बाद उन्हें परिवारों को सौंप दिया जाएगा।

पार्थिव शरीर के विमान से पहुंचने का समय

  • जेडब्ल्यूओ प्रदीप का शव सुबह 11 बजे सुलूर पहुंचेगा।
  • विंग कमांडर चौहान का पार्थिव शरीर सुबह 9:45 बजे आगरा पहुंचेगा।
  • जेडब्ल्यूओ दास के शव को दोपहर 1 बजे भुवनेश्वर भेजा जाएगा।
  • लांस नायक बी साई तेजा का पार्थिव शरीर दोपहर 12:30 बजे बेंगलुरु भेजा जाएगा।
  • लांस वायक विवेक कुमार का पार्थिव शरीर गग्गल करीब 11:30 पहुंचने की संभावना है।
Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध