Mumbai Dahi Handi: दही हांडी में 150 से ज्यादा घायल, मानव पिरामिड बनाते समय हुआ हादसा

Mumbai Dahi Handi: दही हांडी में 150 से ज्यादा गोविंदा घायल, मानव पिरामिड बनाते समय हुआ हादसा
Mumbai Dahi Handi: मुंबई (Mumbai) में जन्माष्टमी त्योहार (Janmashtami Festival) पर दही हांडी समारोह के लिए मानव पिरामिड बनाने के लिए हिस्सा लेने के दौरान गोविंदा पाठक समुदाय के 150 से (150 People Injured) अधिक सदस्य घायल हो गए। घायलों को तत्काल शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बृहन्मुंबई नगर निगम (Brihanmumbai Municipal Corporation- बीएमसी) के अधिकारी ने कहा कि मानव पिरामिड (Human Pyramid) बनाते समय 153 गोविंदा पाठक घायल हो गए थे। जिनमें से 130 को प्रथामिक उपाचर के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। जबकि 23 लोग अभी भी भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है।
अधिकारियों ने कहा कि ठाणे जिले में दही हांडी उत्सव के दिन गोविंदा पाठक के करीब 64 लोग मानव पिरामिड बनाकर घायल हो गए थे। कई लोगों के सड़क पर बाइक से गिरने की खबर है। बीएमसी के अनुसार, शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के हिस्से के रूप में दही हांडी के उत्सव के लिए मानव पिरामिड बनाने के दौरान मुंबई में हुई दुर्घटनाओं में 111 लोग घायल हो गए थे।
नगर निकाय के अनुसार, 23 लोगों का इलाज चल रहा है, जबकि 111 में से 88 लोगों का इलाज किया गया और उन्हें रात नौ बजे डिस्चार्ज कर दिया गया। बीएमसी ने कहा कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। जन्माष्टमी त्योहार ठाणे में व्यापक रूप से मनाया जाता है, और विभिन्न दही हांडी टूर्नामेंट आयोजित किए जाते हैं। शहर भर में हो रहे दही हांडी कार्यक्रमों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उमड़े थे। बता दें कि जन्माष्टमी पर हिंदू भगवान कृष्ण के जन्म का जश्न मनाते हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, भगवान कृष्ण का जन्म भाद्र महीने के आठवें दिन हुआ था। वह भगवान विष्णु के अवतार हैं। शुक्रवार को जन्माष्टमी के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा अन्य नेताओं ने देशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी थी।











