Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

National Emblem Row : 'अर्बन नक्सल बिना दांतों वाला शांत शेर चाहते हैं', अशोक स्तंभ विवाद में कूदे विवेक अग्निहोत्री

Janjwar Desk
13 July 2022 10:58 AM GMT
National Emblem Row : अर्बन नक्सल बिना दांतों वाला शांत शेर चाहते हैं, अशोक स्तंभ विवाद में कूदे विवेक अग्निहोत्री
x

National Emblem Row : 'अर्बन नक्सल बिना दांतों वाला शांत शेर चाहते हैं', अशोक स्तंभ विवाद में कूदे विवेक अग्निहोत्री

National Emblem Row : सारनाथ में मिले अशोक स्तंभ से लिए गए इस राष्ट्रीय चिन्ह के अनावरण के बाद विपक्षी पार्टियों के कई लोग आरोप लगा रहे हैं कि केंद्र सरकार ने जानबूझ कर अशोक की लात में शेरों को हिंसक दिखाया है और राष्ट्रीय चिन्ह का अपमान किया है...

National Emblem Row : पिछले दिनों से नए संसद भवन सेंट्रल विस्टा पर लगने वाले राष्ट्रीय प्रतीक अशोक की लाट पर काफी विवाद हो रहा है। सारनाथ में मिले अशोक स्तंभ से लिए गए इस राष्ट्रीय चिन्ह के अनावरण के बाद विपक्षी पार्टियों के कई लोग आरोप लगा रहे हैं कि केंद्र सरकार ने जानबूझ कर अशोक की लात में शेरों को हिंसक दिखाया है और राष्ट्रीय चिन्ह का अपमान किया है। अब इस विवाद में फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री भी कूद पड़े हैं। कई राजनीतिक हस्तियों के बाद अब बॉलीवुड फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने भी विपक्ष पर निशाना साधा है।

विरोधियों को बताया अर्बन नक्सल

बात दें कि विवेक अग्निहोत्री ने इस मुद्दे पर प्रशांत भूषण के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा कि 'अर्बन नक्सल बिना दांतों वाला शांत शेर चाहते हैं, ताकि वे इन्हें पालतू जानवरों की तरह इस्तेमाल कर सके।'

वहीं एक अन्य ट्वीट में विवेक ने एक बार फिर निशाना साधते हुए लिखा है कि 'सेंट्रल विस्टा के नए राष्ट्रीय प्रतीक ने एक बात साबित कर दी है कि अर्बन नक्सलों को केवल एंगल बदलकर मूर्ख बनाया जा सकता है। खास तौर पर नीचे के एंगल से।'

PM मोदी ने किया था इसका अनावरण

बता दें कि सोमवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेंट्रल विस्टा में राष्ट्रीय प्रतीक अशोक की लाट का अनावरण किया था। इस दौरान लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला और राज्यसभा के अप सभापति हरिवंश भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय प्रतीक सारनाथ में मिले सम्राट अशोक के स्तंभ की प्रतिलिपि है। इसमें चार शेर अलग-अलग दिशाओं में मुंह किए नजर आते हैं।

Next Story