Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

NCRB Report : प्राॅपर्टी में बिहार और प्यार के नाम पर कत्ल में टॉप पर यूपी, NCRB ने जारी किये चौंकाने वाले आंकड़े

Janjwar Desk
7 Sep 2022 7:34 AM GMT
NCRB Report : प्राॅपर्टी में बिहार और प्यार के नाम पर कत्ल में टॉप पर यूपी, NCRB ने जारी किये चौंकाने वाले आंकड़े
x
NCRB Report 2022: नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो यानी एनसीआरबी की तरफ से जारी लिस्ट में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आये हैं। जिस मुताबिक उत्तर प्रदेश में पैसे से ज्यादा प्यार के लिए कत्ल जैसी वारदातों को अंजाम दिया गया है।

NCRB Report 2022: नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो यानी एनसीआरबी की तरफ से जारी लिस्ट में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आये हैं। जिस मुताबिक उत्तर प्रदेश में पैसे से ज्यादा प्यार के लिए कत्ल जैसी वारदातों को अंजाम दिया गया है। प्यार के नाम पर मर्डर में उत्तर प्रदेश देशभर में शीर्ष स्थान पर काबिज है।

NCRB रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक साल में मोहब्बत के नाम पर यूपी में 334 मर्डर हो गए। ये संख्या देशभर में सबसे ज्यादा है। दूसरे नंबर पर गुजरात है, जहां सालभर में 179 कत्ल प्यार की भेंट चढ़े। प्रॉपर्टी के लिए सबसे ज्यादा हत्याएं बिहार में हुईं, जहां एक साल में 635 लोगों को जमीन के विवाद में खत्म कर दिया गया। इसी अवधि में यूपी में प्रॉपर्टी के नाम पर 227 कत्ल दर्ज हुए, जो देश में दूसरी सबसे बड़ी संख्या है।

राजधानी लखनऊ में प्रॉपर्टी मर्डर

देश के 19 मेट्रो शहरों में कानपुर की स्थिति अपराध नियंत्रण के लिहाज से बेहतर हुई है। पिछले एक साल में कानपुर में व्यक्तिगत रंजिश, प्रेम प्रसंग और प्रॉपर्टी विवाद में एक-एक यानी कुल तीन हत्याएं हुईं। वहीं, लखनऊ में अकेले इन तीनों मामलों में 17 हत्याएं दर्ज की गईं। इसमें सबसे ज्यादा 11 मर्डर प्रॉपर्टी को लेकर हुए। व्यक्तिगत रंजिश से जुड़ी हत्याओं में सुरक्षित माने जाने वाले शहर सूरत ने रिकॉर्ड तोड़ दिया, जहां सालभर में 73 केस केवल ऐसे मामलों में दर्ज हुए। दिल्ली में 87 हत्याएं व्यक्तिगत खुन्नस के चलते हो गईं।

प्यार के चलते हत्या में टॉप 5 राज्य

  • उत्तर प्रदेश में 334
  • गुजरात में 179
  • बिहार में 174
  • मध्यप्रदेश में 162
  • तमिलनाडु में 104 हत्या हुईं।

प्रॉपर्टी मर्डर में टॉप 5 राज्य

  • बिहार में 635
  • उत्तर प्रदेश में 227
  • महाराष्ट्र में 172
  • मध्यप्रदेश में 169
  • झारखंड में 168 मर्डर प्रापर्टी को लेकर हुए।

कानपुर की अपेक्षा लखनऊ का ग्राफ बढ़ा

हत्या जैसे संगीन अपराध में कानपुर शहर का ग्राफ तेजी से घटा है। पिछले तीन सालों में कानपुर में मर्डर कम हुए हैं तो वहीं लखनऊ में तेजी से बढ़े हैं। सूरत में भी हत्या के मामले बढ़े हैं जबकि पटना में कम हुए हैं।

मर्डर केस में टॉप 5 मेट्रो सिटी

  • शहर 2019 2020 2021
  • कानपुर 53 41 48
  • लखनऊ 75 81 101
  • पटना 96 79 76
  • सूरत 97 116 121
  • दिल्ली 505 461 454
Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध