Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

NCRB Report On Road Accidents : रोड ऐक्सिडेंट में हर घंटे भारत में मर रहे हैं 18 लोग, 2021 में सबसे ज्यादा 1.6 लाख की हो चुकी है मौतें

Janjwar Desk
30 Aug 2022 8:34 AM GMT
NCRB Report On Road Accidents : रोड ऐक्सिडेंट में हर घंटे भारत में मर रहे हैं 18 लोग, 2021 में सबसे ज्यादा 1.6 लाख की हो चुकी है मौत
x

NCRB Report On Road Accidents : रोड ऐक्सिडेंट में हर घंटे भारत में मर रहे हैं 18 लोग, 2021 में सबसे ज्यादा 1.6 लाख की हो चुकी है मौत

NCRB Report On Road Accidents : सड़क दुर्घटनाओं में अकेले उत्तर प्रदेश में 24,711 मौतों हुई, जो भारत कि किसी भी राज्य व केंद्र शासित प्रदेश में सबसे ज्यादा है।

NCRB Report On Road Accidents : भारत ( India ) में सड़क पर वाहन से होने वाली दुर्घटना ( Road accident ) के चलते हर साल लाखों लोग जान गंवाते हैं। दुनिया में भारत ऐसे मुल्कों की लिस्ट में शुमार हैं जहां सबसे ज्यादा लोग सड़क हादसों में मारे जाते हैं। भारत सरकार ने सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों की सूची जारी कर दी हे। एनसीआरबी 2021 की रिपोर्ट ( NCRB report 2021 ) में बताया गया है कि साल 2021 में 2020 की तुलना में ज्यादा लोगों ने सड़क हादसों में अपनी जान गंवाई

एनसीआरबी ( NCRB report on road accident द्वारा जारी आंकड़ों ने हाल के वर्षों में देश में टू व्हीलर और पैदल चलने वालों की मौतों की हिस्सेदारी में लगातार वृद्धि की चिंताजनक प्रवृत्ति की ओर इशारा किया है। आंकड़ों से पता चलता है कि सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए प्रत्येक 100 व्यक्तियों में से कम से कम 44 टू व्हीलर सवार थे। सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए टू व्हीलर सवार लोगों की कुल संख्या 69,240 रही जो 2019 की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक है।

यूपी में टू व्हीलर सवार लोगों की मौत की संख्या सबसे ज्यादा

साल 2021 ( NCRB Report On Road Accidents 2021 ) के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में अकेले उत्तर प्रदेश में 24,711 मौतों हुई, जो भारत कि किसी भी राज्य व केंद्र शासित प्रदेश में सबसे ज्यादा है। इसके तमिलनाडु में 16,685 मौतें और महाराष्ट्र में 16,446 मौतों ने देश में सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक मौतें दर्ज की। इन तीन राज्यों में सड़क दुर्घटनाओं में क्रमशः 14.2 प्रतिशतए 9.6 प्रतिशत और 9.5 प्रतिशत मौतें हुई हैं।

तमिलनाडु में रोड एक्सीडेंट सबसे ज्यादा

NCRB Rpad accident Report : देश में 2021 में करीब 4.22 लाख यातायात दुर्घटनाओं में 1.73 लाख लोगों की जान चली गई जिसमें उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 24,711 मौतें हुईं। देश में यातायात दुर्घटनाओं की संख्या 2020 में 3,68,828 थी। साल 2021 की यातायात दुर्घटनाओं में 4,03,116 सड़क दुर्घटनाएं। 17,993 रेलवे दुर्घटनाएं और 1,550 रेलवे क्रासिंग दुर्घटनाएं शामिल हैं। 2020 से 2021 तक राज्यों में यातायात दुर्घटना के मामलों की संख्या में सबसे अधिक वृद्धि तमिलनाडु 46,443 से 57,090 तक में दर्ज की गई। इसके बाद मध्य प्रदेश 43,360 से 49,493, उत्तर प्रदेश 30,593 से 36,509, महाराष्ट्र 24,908 से 30,086 और केरल 27,998 से 33,051 का स्थान है।

Next Story

विविध