Parag Agrawal Salary: Twitter के CEO पराग अग्रवाल की सालाना सैलरी जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Parag Agrawal Salary: सोमवार को कंपनी की फाइलिंग के अनुसार, Parag Agrawal को 1 मिलियन डॉलर (7,50,54,500 रुपये) का वार्षिक पैकेज होगा. बोनस के साथ-साथ प्रतिबंधित स्टॉक यूनिट और 12.5 मिलियन डॉलर मूल्य के प्रदर्शन-आधारित स्टॉक यूनिट भी दिए जाएंगे.
पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) को टि्वटर में काम करते हुए 125 लाख डॉलर यानी कि 93,89,12,500 रुपये के स्टॉक यूनिट मिलेंगे. स्टॉक का यह पैसा पराग अग्रवाल को 16 क्वार्टरली इनक्रिमेंट में दिए जाएंगे. सैलरी की यह इनक्रिमेंट 1 फरवरी, 2022 से शुरू होगी. इसके अलावा पराग अग्रवाल को अप्रैल 2022 में परफॉरमेंस के आधार पर स्टॉक यूनिट दिए जाएंगे. टि्वटर ने बताया है कि पराग अग्रवाल को इस साल की शुरुआत में भी इस तरह के स्टॉक यूनिट मिले हैं. लेकिन कितने डॉलर के यूनिट दिए गए, इसकी जानकारी नहीं दी गई है.
पराग अग्रवाल का सफर
पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) को 29 नवंबर को टि्वटर का सीईओ बनाया गया. इसी के साथ वे ग्लोबल टेक कंपनियों की एलिट सीईओ रैंकिंग में शामिल हो गए जिसमें माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नाडेला, अल्फाबेट के सुंदर पिचाई, आईबीएम के अरविंद कृष्णा और अडोब के शांतनु नारायण के नाम हैं. अग्रवाल साल 2011 में टि्वटर से जुड़े थे और उन्होंने अक्टूबर 2017 तक चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर का पद धारण किया है.
सीईओ का पद ग्रहण करने के बाद पराग अग्रवाल ने टि्वटर के कर्मचारियों के नाम एक पत्र जारी किया. इसमें अग्रवाल ने लिखा है, "मैं टि्वटर के अविश्वसनीय प्रभाव, हमारी निरंतर प्रगति और हमारे आगे के रोमांचक अवसरों को देखता हूं. हमारा उद्देश्य इससे पहले कभी भी इतना महत्वपूर्ण नहीं रहा है. हमारे लोग और हमारी संस्कृति दुनिया में किसी भी चीज़ से अलग हैं. हम एक साथ क्या कर सकते हैं इसकी कोई सीमा नहीं है."











