Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Petrol Ka Dam, 12 october 2021: हर दिन बढ़ रहा पेट्रोल-डीजल की कीमत, ओपेक प्लस के उत्पादन न बढ़ाने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में राहत की उम्मीद नहीं

Janjwar Desk
11 Oct 2021 4:57 PM GMT
Petrol Price in New Delhi (18th September 2021)
x

Petrol-Petrol, Diesel Price Today: पेट्रोल डीजल के दामों में 10 दिनों में 9 बार हुई बढ़ोतरी, जानिए कितना महंगा हुआ ईंधन

Petrol Ka Dam, 12 october 2021: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच भारत में ईंधन के भाव पर महंगाई की मार बरकरार है।जिसमें राहत की उम्मीद 12 अक्टूबर दिन मंगलवार को भी नहीं दिखी।

Petrol Ka Dam, 12 october 2021: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच भारत में ईंधन के भाव पर महंगाई की मार बरकरार है।जिसमें राहत की उम्मीद 12 अक्टूबर दिन मंगलवार को भी नहीं दिखी। कच्चे तेल के उत्पादन से जुडी अंतरराष्ट्रीय संस्था ओपेक प्लस के फिलहाल उत्पादन न बढ़ाने के फैसले के चलते हमारे यहां भी कोई राहत की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। भारत सरकार के तरफ से भी अब तक मूल्य नियंत्रण को लेकर कोई निर्णय होते नहीं दिखा। जिसका नतीजा है कि देश भर में पेट्रोल 100 रूपये का आंकड़ा पार कर चुका है। हर दिन बढ़ोतरी का यही हाल रहा तो डीजल भी जल्द ही देशभर में शतक का आंकड़ा हर जगह पार कर जाएगा।

भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की ओर से 11 अक्टूबर को भी तेल के कीमतों में बढ़ोतरी का क्रम जारी रहा। पेट्रोल के दाम 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल का भाव 35 पैसे प्रति लीटर और बढ़ गया है। इस माह यानी अक्टूबर में फिलहाल तेल की कीमतों पर महंगाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 11 दिनों में ही डीजल 3.30 रुपये महंगा हो गया। अक्टूबर में अब तक सिर्फ एक दिन यानी 04 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रही हैं। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट कच्चा तेल 82 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। एक महीने पहले ब्रेंट कच्चे तेल का दाम 72 डॉलर प्रति बैरल था। उधर कच्चे तेल की कारोबारी संस्था ओपेक प्लस ने अपने प्रत्येक दिन के चार लाख बैरल उत्पादन के लक्ष्य को बढ़ाना नहीं चाहता है। जिसके चलते फिलहाल बढ़ते मूल्य को लेकर राहत की उम्मीद नहीं बन पा रही है।ऐसे में भारत जोकि कच्चे तेल के बाजार का शुद्ध आयातक है, उसके लिए ईंधन तेल के दामों में बेलगाम इजाफा हो रहा है। 24 सितंबर, 2021 के बाद जबरदस्त तेजी से तेल के दाम उछले हैं।

हाल यह है कि गांधीनगर और लेह में भी डीजल का दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। इससे पहले मुंबई में डीजल शतक पार कर चुका था। बता दें कि अक्टूबर माह में दोनों ही ईंधन के भाव में हर दिन 30-35 पैसे तक की बढ़ोतरी होने के साथ पेट्रोल-डीजल के दाम नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं।दिल्ली में पेट्रोल का दाम 104.44 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।मुंबई में पेट्रोल अब 110.41 रुपये प्रति लीटर के भाव बिक रहा हैं। इसके अलावा मुंबई में अब डीजल 101.03 रुपये प्रति लीटर हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डीजल 93.17 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। रायपुर और जयपुर में डीजल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है।

दिल्ली में ऐसे बढ़ता गया पेट्रोल का दाम

  • Oct 11, 2021; 104.44 ₹/L
  • Oct 10, 2021:104.14 ₹/L
  • Oct 09, 2021: 103.84 ₹/L
  • Oct 08, 2021:103.54 ₹/L
  • Oct 07, 2021:103.24 ₹/L
  • Sep 02, 2021:101.34 ₹/L
  • Sep 01, 2021:101.34 ₹/L
  • -Aug 31, 2021;101.49 ₹/L
  • Aug 30, 2021:101.49 ₹/L
  • Aug 29, 2021:101.49 ₹/L

दिल्ली में ऐसे बढ़ता गया डीजल का दाम

  • Oct 11, 2021: 93.17 ₹/L
  • Oct 10, 2021:92.82 ₹/L
  • Oct 09, 2021:92.47 ₹/L
  • Oct 08, 2021:92.12 ₹/L
  • Oct 07, 2021:91.77 ₹/L
  • Sep 02, 2021:88.77 ₹/L
  • Sep 01, 2021:88.77 ₹/L
  • -Aug 31, 2021:88.92 ₹/L
  • Aug 30, 2021:88.92 ₹/L
  • Aug 29, 2021:88.92 ₹/L

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का दाम

  • आगराः100.24-93.36
  • अहमदाबादः101.20-100.41
  • प्रयागराजः101.56-93.70
  • औरंगाबादः111.74-102.36
  • बंगलुरुः108.08-98.89
  • भोपालः113.00 -102.29
  • भुवनेश्वरः105.35-101.62
  • चंडीगढः100.53 -92.90
  • कोयंबटूरः102.01-97.75
  • देहरादूनः100.57-94.02
  • फरीदाबादः102.43-93.85
  • गाजियाबादः101.48-94.20
  • गुरुग्रामः102.11-93.91
  • गुवाहटीः100.38-92.79
  • हैदराबादः108.64-101.66
  • इंदौरः113.04-102.35
  • जयपुरः111.54-102.69
  • जम्मूः103.63-93.79
  • जमशेदपुरः98.87-98.26
  • कानपुरः101.16-93.31
  • कोल्हापुरः110.50-99.59
  • कोझिकोडः104.91-98.56
  • लखनऊः101.47-93.61
  • लुधियानाः106.14-95.91
  • मदुरैः102.36-98.20
  • मंगलौरः107.22-98.07
  • मैसूरः107.57-98.43
  • नागपुरः110.14-99.25
  • नासिकः110.78-99.84
  • नोएडाः101.70-93.80
  • पटनाः107.64-99.72
  • पुणेः109.37-99.03
  • रायपुरः102.02-100.34
  • राजकोटः100.66-99.81
  • रांचीः98.66-97.98
  • सालेमः102.28-98.02
  • शिमलाः101.86-92.27
  • श्रीनगरः107.19-96.74
  • सुरतः100.76-99.91
  • ठाणेः110.26-100.79
  • तिरुवनंतपुरमः106.39-99.82
  • त्रिचीः101.98-97.74
  • वडोदराः100.55-99.68
  • वाराणसीः102.03-94.04
  • विशाखापत्तनमः109.20-101.60

हर रोज अपडेट होती है पेट्रोल-डीजल की कीमत

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं

SMS से जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं। ऐसे में आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध