राष्ट्रीय

Ponzi Scam Case : पर्ल ग्रुप के 60 हजार करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में CBI ने 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Janjwar Desk
23 Dec 2021 6:13 AM GMT
Ponzi Scam Case : पर्ल ग्रुप के 60 हजार करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में CBI ने 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार
x
Ponzi Scam Case : पर्ल ग्रुप पर आरोप था कि उसने 5 करोड़ निवेशकों से 60 हजार करोड़ रुपये कलेक्ट किए और देशभर में बिना अनुमति के अलग-अलग निवेश की स्कीमें चलाईं और निवेशकों को धोखा दिया.....

Ponzi Scam Case : सीबीआई (CBI) ने पर्ल एग्रो कॉर्पोरेशन लिमिटेड पॉन्जी स्कैम (Pearl Agro Corporation Limited Ponzi Scam) के मामले में अलग-अलग राज्यों से 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

खबरों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में पर्ल ग्रुप (Pearl Group) के चन्द्र भूषण ढिल्लन, प्रेम नाथ, मनमोहन कमल महाजन, मोहनलाल सेहजपाल, कंवलजीत सिंह हैं। इनके अलावा प्रवीन कुमार अग्रवाल, मनोज कुमार जैन, आकाश अग्रवाल, अनिल कुमार खेमका, सुभाष अग्रवाल, राजेश अग्रवाल ये सभी व्यापारी हैं।

इन सभी आरोपियों की गिरफ्तारियां सीबीआई ने दिल्ली, चंडीगढ़, कलक्ता, भुवनेश्वर और कुछ राज्यों से की है।

सीबीआई ने पहले सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश पर पर्ल ग्रुप के खिलाफ प्रिमिलनरी जांच शुरुआती जांच दर्ज की थी। पर्ल ग्रुप पर आरोप था कि उसने 5 करोड़ निवेशकों से 60 हजार करोड़ रुपये कलेक्ट किए और देशभर में बिना अनुमति के अलग-अलग निवेश की स्कीमें चलाईं और निवेशकों को धोखा दिया।

जांच को बाद सीबीआई ने M/S.PGF Limited, M/S. PACL Limited,निर्मल सिंह भंगू और पर्ल्स ग्रुप के दूसरे डायरेक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया और जांच शुरु की।

जांच के दौरान निर्मल सिंह भंगू, सुखदेव सिंह, सुब्रता भट्टाचार्य, गुरमीत सिंह को 8 जनवरी 2016 को गिरफ्तार किया गया और इनके खिलाफ 7 अफ्रैल 2016 को चार्जशीट दाखिल की गई।

इस मामले में अब अलग-अलग पर्ल्स ग्रुप से जुड़े आरोपी और कुछ व्यापारियों को मिलाकर 11 आरोपियों को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया गया है ताकि 60 हजार करोड़ रुपये के घोटाले के मामले के सभी आरोपियों पर कार्रवाई की जा सके।

Next Story

विविध