Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

President Election 2022 : अब शिवसेना के सांसदों की उद्धव के खिलाफ बगावत, 18 में से 16 एमपी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में उतरे

Janjwar Desk
12 July 2022 1:57 AM GMT
शिवसेना ने मुगलों के जजिया कर से की मोदी के GST की तुलना, कहा- जीने के साथ मरना भी हुआ महंगा
x

शिवसेना ने मुगलों के जजिया कर से की मोदी के GST की तुलना, कहा- जीने के साथ मरना भी हुआ महंगा

President Election 2022 : शिवसेना सांसद राहुल शिवाले ने अपने सभी सांसदों को एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने की अपील की है।

President Election 2022 : छह दिन बाद नये राष्ट्रपति का चयन करने के लिए वोट डाले जाएंगे। इस मसले पर मुंबई में 11 जुलाई 2022 को शिवसेना ( Shiv Sena ) की अहम बैठक हुई। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ( Uddhav Thackeray ) द्वारा बुलाई गई इस बैठक में भाग लेने वाले शिवसेना के 16 सांसदों ने सवाल उठाया कि क्या पार्टी एनडीए ( NDA ) के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ( Draupdi Murmu ) का समर्थन करती है। क्या यशवंत सिन्हा बेहतर विकल्प हैं।

बैठक के बाद शिवसेना सांसद गजानन कीर्तिकर ने बताया कि सभी 16 सांसद इस बात से सहमत थे कि द्रौपदी मुर्मू ( Draupdi Murmu ) एक आदिवासी महिला ( Tribal Lady ) हैं, इसलिए उन्हें वोट देना चाहिए। महाराष्ट्र में आदिवासी आबादी का एक बड़ा हिस्सा है। पार्टी कोई व्हिप जारी नहीं करेगी। शिवसेना ( Shiv Sena ) सांसद अपनी इच्छा के मुताबिक मतदान कर सकते हैं।

माना जा रहा है कि शिवसेना ( Shiv Sena ) प्रमुख उद्धव ठाकरे ( Uddhav Thackeray ) इन सभी वफादार सांसदों के सुझाव के बाद पार्टी के रुख में बदलाव कर सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री के जल्द से जल्द इस मामले पर निर्णय लेने की उम्मीद है। अब तक शिवसेना ने संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन किया है। पिछले महीने एकनाथ शिंदे के विद्रोह के बाद मुख्यमंत्री पद गंवाने के बाद उद्धव ठाकरे अपने पिता बालासाहेब ठाकरे द्वारा स्थापित पार्टी पर नियंत्रण बनाए रखने की जद्दोजहद में जुटे हैं।

संजय राउत मुर्मू के खिलाफ

द्रौपदी मुर्मू ( Draupdi Murmu ) का समर्थन करने का सुझाव शिवसेना सांसदों की तरफ से पहले भी आया था। सांसद राहुल शेवाले ने उद्धव ठाकरे से एनडीए उम्मीदवार को वोट देने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। ऐसी चर्चा है कि राउत ( Sanjay Raut ) द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने के पक्ष में नहीं हैं और अभी भी यशवंत सिन्हा ( Yashwant Sinha ) का समर्थन करने के लिए तैयार हैं।

Next Story

विविध