Begin typing your search above and press return to search.
सिक्योरिटी

Target Killing : पुलवामा में आतंकियों ने मारी मजदूर को गोली, युवक अस्पताल में भर्ती

Janjwar Desk
2 Sep 2022 11:21 AM GMT
Target Killing : पुलवामा में आतंकियों ने मारी मजदुर को गोली, युवक अस्पताल में भर्ती
x

Target Killing : पुलवामा में आतंकियों ने मारी मजदुर को गोली, युवक अस्पताल में भर्ती

Target Killing : आतंकियों ने मजदूर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, गोली लगने की वजह से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है, युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है...

Target Killing : जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने फिर से एक आम नागरिक को अपना निशाना बनाया है। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने एक मजदूर पर गोलीबारी कर दी। आतंकियों ने मजदूर पर अंधाधुंध फायरिंग की। गोली लगने की वजह से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है। मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में आतंकियों की तलाश की जा रही है।

मजदूर को अस्पताल में कराया भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घायल मजदूर का नाम मुनीरुल इस्लाम है। मजदूर मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। घायल मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है।

आतंकी मददगार के पास मिली पिस्टल और गोलियां

टारगेट किलिंग के लिए जा रहे एक आतंकी मददगार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में वीरवार को गिरफ्तार किया गया है। जांच में उसके पास से एक पिस्टल और गोलियां मिली हैं। पकड़े गए मददगार से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए मददगार की शिनाख्त जिले के हुतमारा इलाके चक हसन आबाद गांव निवासी फैजल अहमद वागे के रूप में हुई है। उसके पास से पिस्टल, मैगजीन और छह गोलियां बरामद की गई हैं।

संदिग्ध को किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस और सेना ने हुतमारा क्रॉसिंग के पास नाका लगाया था। जांच की जा रही थी तभी एक संदिग्ध चक हसन आबाद से नाके की ओर आते दिखा। नाका पार्टी को देखते ही वह विपरीत दिशा में भागने लगा, लेकिन जवानों ने उसे पकड़ लिया। वह पिस्टल से फायर करने वाला था, लेकिन उसे मौका नहीं दिया गया। मट्टन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उससे पूछताछ कर पता किया जा रहा है कि आखिर वह किसे निशाना बनाने जा रहा था।

Next Story

विविध