Begin typing your search above and press return to search.
राजस्थान

Jodhpur Violence : जोधपुर में फिर बिगड़े हालात, पथराव के बाद लाठीचार्ज, मंत्री खचरियावास बोले - 'हिंसा के लिए BJP जिम्मेदार'

Janjwar Desk
3 May 2022 4:25 AM GMT
Jodhpur Violence : जोधपुर में फिर बिगड़े हालात, पथराव के बाद लाठीचार्ज, मंत्री खचरियावास बोले - हिंसा के लिए BJP जिम्मेदार
x
Jodhpur Violence : अशोक गहलोत सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खचरियावास ने कहा है कि जोधपुर में स्थिति अब भी नियंत्रण में है। हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Jodhpur Violence : राजस्थान के जोधपुर ( Jodhpur ) में बीती रात जालौरी गेट चौराहे पर बीती रात हुई हिंसक झड़प के बाद मंगलवार को एक बार फिर हालात बिगड़ गए। ईद ( EId ) की नमाज के बाद लोगों जालौरी गेट चौराहे पर फिर पथराव ( Stone Pelting ) किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। इस बीच राजस्थान सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खचरियावास ने बड़ा बयान दिया है।

दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई, स्थिति नियंत्रण में

अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot ) सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खचरियावास ( Pratap singh Khachariyavas ) ने कहा है कि जोधपुर ( Jodhpur ) में स्थिति अब भी नियंत्रण में है। हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। जिला प्रशासन को स्थिति पर नियंत्रण रखने और सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा, उन्होंने हालात बिगड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) को दोषी ठहराया है।

प्रतिमा पर प्रशासन ने तिरंगा लहरा

दूसरी तरफ जोधपुर जिला प्रशासन ने जोधपुर के जालौरी गेट चौराहे पर झंडा फहरारने को लेकर जारी हिंसक घटना के बीच बालमुकुंद की प्रतिमा पर तिरंगा झंडा फहरा दिया हैं। संभवत: जोधपुर प्रशासन ( Jodhpur Administratuion ) ने यह कदम दोनों पक्षों के लोगों के बीच असंतोष को ठंडा करने के लिए यह कदम उठाया है।

Jodhpur Violence : मंगलवार को राजस्थान के जोधपुर में हालात फिर तनावपूर्ण हो गए हैं। ईद की नमाज पढ़ने के बाद जोधपुर के जालौली सर्कल पर विशेष समुदाय के लोग जमा हो गए और प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया है। पथराव की घटना में कई पुलिसकर्मियों को चोट आने की सूचना है। इससे पहले रात में हुई झड़प में एसएचओ घायल हो गए थे।जोधपुर पुलिस बीती रात भी झंडे उतारने की घटना को लेकर दो पक्षों के आमने सामने झड़पके बाद बल प्रयोग करना पड़ा था। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठियां भांजी और आंसु गैस के गोले छोड़े। स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई र्हैं। इलाके में पुलिस बलों की संख्या बढ़ा दी गई है। इंटरनेट सेवाएं जोधपुर में बंद हैं। सीएम अशोक गहलोत ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।

Next Story

विविध