Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Ranchi News: झारखंड में चेकिंग के दौरान महिला पुलिस अधिकारी को पिकअप वैन ने कुचला, ले ली जान

Janjwar Desk
20 July 2022 6:20 AM GMT
Ranchi News: झारखंड में चेकिंग के दौरान महिला पुलिस अधिकारी को पिकअप वैन ने कुचला, ले ली जान
x

Ranchi News: झारखंड में चेकिंग के दौरान महिला पुलिस अधिकारी को पिकअप वैन ने कुचला, ले ली जान

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में एक महिला सब-इंस्पेक्टर को अपराधियों द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान कुचलने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार तड़के करीब तीन बजे की है।

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में एक महिला सब-इंस्पेक्टर को अपराधियों द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान कुचलने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार तड़के करीब तीन बजे की है। सामने आई जानकारी के अनुसार महिला पुलिस अधिकारी संध्या टोपनो रांची जिले के तुपुदाना ओपी में बतौर प्रभारी तैनात थीं। रांची एसएसपी ने बताया है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही वाहन को भी सीज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक तुपुदाना में देर रात चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात महिला दरोगा संध्या टोपनो ने एक पिकअप वैन को रुकने का इशारा किया। हालांकि ड्राइवर ने गाड़ी को रोकने की उसे महिला पुलिस अधिकारी पर चढ़ा दिया और फरार हो गया। घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

बता दें कि इससे पहले पिछले साल झारखंड के धनबाद में ऑटो से टक्कर मारकर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की हत्या का मामला भी सामने आया था। वारदात उस समय हुई जब वह मॉर्निंग वॉक पर थे।

तुपुदाना थाना में पदस्थापित 2018 बैच की दरोगा संध्या टोपनो वाहन जांच अभियान चला रही थी। इस बीच तस्कर पिकअप वैन से अवैध रूप से पशु ले जा रहे थे, जब महिला एसआई संध्या टोप्पो ने उसे जांच के लिए रोकना चाहा तो पिकअल वैन रोकने के बजाय एसआई को कुचलते हुए निकल गई। महिला दरोगा की मौत की सूचना के बाद पुलिस मकहमा में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस के सीनियर अधिकारी पहुंच छानबीन में जुटे हैं।

जानकारी के मुताबिक पशु तस्कर सिमडेगा से पिकअप वैन में तस्करी के लिए पशुओं को ले जाने की सूचना सिमडेगा पुलिस को मिली थी। उसके बाद सिमडेगा पुलिस ने पिकअप वैन का पीछा किया, लेकिन पशुओं से लदा पिकअप वैन चालक गाड़ी को भागना शुरू किया। इसकी सूचना गुमला कामडारा पुलिस को दी। पुलिस ने वहां बेरियर लगा दिया, लेकिन चालक उसे तोड़कर भाग गया। फिर तोरपा पुलिस ने बेरियर लगाया तो वहां भी तोड़कर भाग गया। इसके बाद सिमडेगा पुलिस ने इसकी सूचना खूंटी पुलिस को दी। चालक खूंटी पुलिस को भी चमका देकर रांची की ओर भागे।

यह घटना बुधवार की सुबह तीन बजे के आसपास हुई है।घटना की सूचना मिलने के बाद घटना स्‍थल पर हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा, धुर्वा और जगरनाथपुर थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। वहीं दूसरी ओर पिकअप वैन का चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

बता दें कल मंगलवार दोपहर ही हरियाणा के नूंह जिले में भी एक ऐसी धटना सामने आई थी। जहां अवैध पत्थर खनन की जांच करने गए एक पुलिस उपाधीक्षक (DSP) को डंपर से कुचलकर मार डाला गया था।

हरियाणा में डीएसपी को कुचला गया

रांची की आज की घटना से पहले कल ही अवैध पत्थर खनन की जांच कर रहे हरियाणा के तावड़ू के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सुरेंद्र सिंह को नूहं में एक ट्रक द्वारा कुचले जाने की खबर आई थी। सिंह ने डंपर ट्रक को दस्तावेजों की जांच के लिए रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने रुकने के बजाय वाहन की गति बढ़ा दी और उन्हें कुचलते हुए निकल गया।

इस दौरान डीएसपी के अंगरक्षक और उनके चालक ने सड़क के किनारे छलांग लगाकर जान बचाई, लेकिन इस घटना में सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिंह अपनी टीम के साथ तावड़ू के नजदीक पंचगांव में अरावली की पहाड़ियों से हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए छापेमारी की कार्रवाई करने गए थे।

डीएसपी सुरेंद्र सिंह साल 1994 में बतौर उपनिरीक्षक हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे और कुछ महीनों में सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनका परिवार कुरुक्षेत्र में रहता है और वह मूल रूप से हिसार जिले के सारंगपुर के रहने वाले थे।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध