Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Rape case Delhi : सोनिया गांधी के निजी सचिव पीपी माधवन के खिलाफ रेप के आरोप, लुटियन जोन में मचा हड़कंप

Janjwar Desk
28 Jun 2022 3:52 AM GMT
Rape case Delhi  : सोनिया गांधी के निजी सचिव पीपी माधवन पर लगे रेप का आरोप, FIR
x

Rape case Delhi : सोनिया गांधी के निजी सचिव पीपी माधवन पर लगे रेप का आरोप, FIR

Rape case Delhi : पीड़ित महिला दिल्ली में रहती है। उसके पति की 2020 में मृत्यु हो गई थी। महिला का पति कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में काम करता था।

Rape case Delhi : देश की राजधानी दिल्ली में रेप ( Rape Case ) का एक हाई प्रोफाइल मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात है कि रेप के इस केस में आरोपी व्यक्ति कांग्रेस पार्टी ( Congress ) की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ( Sonia Gandhi ) के निजी सचिव पीपी माधवन हैं। उत्तर नगर थाना पुलिस ( Uttam Nagar Police Station ) ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर केस ( FIR ) दर्ज कर लिया है। यह मामला सामने आने के बाद से सियासी गलियारों में हड़कंप की स्थिति है।

दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) ने एक 26 वर्षीय विधवा महिला की शिकायत पर सोनिया ( Sonia Gandhi ) के निजी सचिव पीपी माधवन ( PP Madhavan ) के खिलाफ बलात्कार और आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक महिला ने आरोप लगाया कि पीपी माधवन ने उसे नौकरी दिलाने और शादी का झांसा देने का वादा किया था। इसकी आड़ में उसने न चाहते हुए रेप किया।

इस मामले में एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़िता के साथ कथित तौर पर बलात्कार ( Rape ) किया गया और मामले की शिकायत करने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

द्वारका पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने कहा कि 25 जून को उत्तम नगर पुलिस स्टेशन में एक शिकायत मिली थी। भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस एक 71 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है, जो एक वरिष्ठ राजनीतिक नेता के निजी सचिव के रूप में काम कर रहा है। डीसीपी ने खुद नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि माधवन के खिलाफ आरोप लगाए गए थे।

Rape Case : ये है पूरा मामला

द्वारका पुलिस के अधिकारी ने बताया कि पीड़ित अपनी 5 वर्षीय बेटी के साथ नजफगढ़ इलाके में रहती है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया है कि उसका पति 2018 से एक राजनैतिक दल के आफिस और कार्यक्रमों में होर्डिंग लगाने का काम करता था। वह अपने पति के माध्यम से राजनैतिक पार्टी के लोगों के संपर्क में आई थी। फरवरी 2020 में महिला के पति ने आत्महत्या कर ली थी जिसके बाद वह अकेली रह गई। आर्थिक स्थिति खराब होने के बाद वह राजनैतिक पार्टी के कार्यलय में मदद की उम्मीद से गई थी। जहां से उसे आरोपी पीपी माधवन का नंबर मिला। पीड़िता ने उससे कई बार फोन पर बात की। आरोपी ने पीड़िता को नौकरी दिलवाने का भरोसा दिया।

21 जनवरी 2022 को आरोपी ने पीड़िता को फोन पर मैसेज भेजकर इंटरव्यू के लिए सुंदर नगर स्थित एक मकान में बुलाया। जहां उससे दस्तावेज लेकर भेज दिया। आरोपी ने उसके बाद से पीड़िता को लगातार फोन और मैसेज करने शुरू कर दिए। आरोपी उससे अपना तलाक होने की बात बताई और शादी करने का झांसा दिया।

द्वारका पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पहली आर उत्तम नगर बस टर्मिनल के पास गाड़ी और फिर कई बार अपने घर पर महिला से दुष्कर्म किया। फरवरी 2022 में आरोपी ने पीड़िता को सुंदर नगर बुलाया। जहां पीड़िता के मना करने के बावजूद उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने 25 जून की देर रात मामले में 376 और 506 के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Next Story

विविध