Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

RRB-NTPC Results 2022 : आंदोलनकारी छात्रों को मिला सपा का साथ, अखिलेश यादव बोले भाजपा सरकार के ऐतिहासिक पतन का कारण बनेगा ये दुर्व्यवहार

Janjwar Desk
26 Jan 2022 9:08 AM GMT
RRS-NTPC Results 2022 : आंदोलनकारी छात्रों को मिला सपा का साथ, अखिलेश यादव बोले भाजपा सरकार के ऐतिहासिक पतन का कारण बनेगा ये दुर्व्यवहार
x

(सपा अध्यक्ष ने भी किया आंदोलनकारी अभ्यर्थियों का समर्थन)

RRS-NTPC Results 2022 : आंदोलनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उनके साथ दुर्व्यवहार भाजपा सरकार के ऐतिहासिक पतन का कारण बनेगा....

RRS-NTPC Results 2022 : आरआरबी-एनटीपीसी परीक्षा परिणाम में कथित धांधली का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अब समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का भी समर्थन मिला है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि छात्रों के साथ दुर्व्यवहार भाजपा सरकार के ऐतिहासिक पतन का कारण बनेगा।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपने ट्वीट में वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, इलाहाबाद में अपने रोज़गार के लिए हक़ की आवाज़ बुलंद करने वाले बेगुनाह छात्रों पर पुलिस द्वारा हिंसक प्रहार… शर्मनाक एवं घोर निंदनीय है। भाजपा सरकार में छात्रों के साथ जो दुर्व्यवहार हुआ है, वो भाजपा के ऐतिहासिक पतन का कारण बनेगा। सपा संघर्षशील छात्रों के साथ है!

वहीं समाजवादी पार्टी ने भी अपने ट्वीट में लिखा- भाजपा सरकार में जब-जब युवाओं ने मांगी नौकरी, तब-तब मिली लाठियों की बौछार ! प्रयागराज में रेलवे भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज की खबर, तस्वीरों से पटा पड़ा अखबार। युवाओं का इंकलाब होगा, यूपी में बदलाव होगा।

इस बीच रेलवे ने आगे की भर्ती परीक्षाओं पर रोक लगा दी है और रिजल्ट पर पुनर्विचार का फैसला किया गया है। बोर्ड ने एक कमेटी का गठन किया है जो जारी रिजल्ट पर पुनर्विचार करेगी। इस दौरान आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 और ग्रुप डी सीबीटी 1 परीक्षाएं स्थगित रहेंगी। परीक्षाएं अब पुनर्विचार के बाद दोबारा आयोजित की जाएंगी।

Next Story

विविध