Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Safoora Zargar News: एडमिशन रद्द करने के बाद सफूरा जरगर पर जामिया का फिर एक्शन, अब कैंपस में एंट्री पर लगाया बैन

Janjwar Desk
17 Sep 2022 2:41 PM GMT
Safoora Zargar News: एडमिशन रद्द करने के बाद सफूरा जरगर पर जामिया का फिर एक्शन, अब कैंपस में एंट्री पर लगाया बैन
x

Safoora Zargar News: एडमिशन रद्द करने के बाद सफूरा जरगर पर जामिया का फिर एक्शन, अब कैंपस में एंट्री पर लगाया बैन

Safoora Zargar News: दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी (JMI) ने सोशल एक्टिविस्ट और JMI की पूर्व छात्रा रहीं सफूरा जरगर (Safoora Zargar) पर बड़ी कार्यवाई की है।

Safoora Zargar News: दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी (JMI) ने सोशल एक्टिविस्ट और JMI की पूर्व छात्रा रहीं सफूरा जरगर (Safoora Zargar) पर बड़ी कार्यवाई की है। जामिया प्रशासन ने सफूरा के जामिया कैंपस (Campus) में प्रवेश (Entry) पर प्रतिबन्ध (Ban) लगा दिया है। JMI ने इसके पीछे सफूरा द्वारा कैंपस का माहौल खराब करने और मासूम छात्रों को भड़काने का कारण बताया है। JMI ने उन छात्रों को नोटिस जारी किया है, जो सफूरा के पक्ष में कैंपस में प्रदर्शन कर रहे थे। आपको बता दें कि पिछ्ले 26 अगस्त को ही JMI ने सफूरा का एडमिशन (Admission) भी रद्द किया था।

क्या है पूरा मामला

बुधवार को JMI के चीफ प्रॉक्टर की तरफ से एक ऑर्डर निकाला गया। इस ऑर्डर में बताया गया कि सफूरा जरगर फरवरी 2020 में हुए दिल्ली दंगों के साजिशकर्ताओं में से एक हैं। इनके ऊपर दिल्ली पुलिस ने UAPA एक्ट भी लगाया था। इस मामले में यह जेल भी गईं थीं, जिसके बाद इन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई। जामिया से इनका एडमिशन भी रद्द किया जा चुका है। फिर भी पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि सफूरा जामिया कैंपस के भीतर फालतू के मुद्दों पर अनावश्यक प्रदर्शन आयोजित करवाती हैं। वह मासूम छात्रों को भटका रहीं हैं। अपने राजनितिक एजेंडे को चमकाने के लिए वो जामिया का माहौल खराब कर रहीं हैं। इसलिए तत्काल प्रभाव से सफूरा जरगर के जामिया में प्रवेश पर प्रतिबन्ध लगाया जाता है।

इसके अलावा एक कारण बताओ नोटिस उन छात्रों के लिए भी जारी किया गया है, जो सफूरा के पक्ष में कैंपस में प्रदर्शन कर रहे थे। बीते 26 अगस्त को ही JMI ने समय पर थीसिस जमा न करने की वजह से सफूरा का एडमिशन भी रद्द किया था। सफूरा जरगर फरवरी 2020 में दिल्ली में हुए दंगों के बाद चर्चा में आई थीं। दिल्ली पुलिस ने उन्हें दंगे के साजिशकर्ताओं में से एक मानते उनके उपर UAPA एक्ट भी लगाया और जेल भेज दिया था। जेल में गर्भवती होने की वजह से इन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story