Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

BREAKING NEWS : सलमान खुर्शीद के घर पर आगजनी और पत्थरबाजी, किताब को लेकर हो रहा विवाद

Janjwar Desk
15 Nov 2021 1:20 PM GMT
BREAKING NEWS : सलमान खुर्शीद के घर पर आगजनी और पत्थरबाजी, किताब को लेकर हो रहा विवाद
x

(पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के घर पर अगजनी और पत्थरबाजी की गई)

Salman Khurshid : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के घर पर आगजनी और पत्थरबाजी की गयी है। सलमान खुर्शीद ने फेसबुक पर तस्वीरें साझा करते हुए खुद यह जानकारी दी है।

Salman Khurshid : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के घर पर आगजनी और पत्थरबाजी की गयी है। सलमान खुर्शीद ने फेसबुक पर तस्वीरें साझा करते हुए खुद यह जानकारी दी है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। DIG कुमाऊं की ओर से कहा गया कि घटना में किस संगठन का हाथ है इसकी जांच की जा रही है।

खुर्शीद द्वारा फेसबुक पर साझा की गई तस्वीरों में नैनीताल में उनके आवास पर टूटे हुए खिड़की के शीशे और जले हुए दरवाजे भी दिखाई दे रहे हैं।

बताया गया है कि उत्तराखंड के नैनीताल में सलमान खुर्शीद के घर पर कुछ लोगों ने सोमवार को हमला बोल दिया। कहा जा रहा है कि सलमान खुर्शीद की किताब 'सनराइज ओवर अयोध्या' के कुछ अंश की वजह से कथित हिंदू संगठनों का गुस्सा उनके खिलाफ फूट पड़ा है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) के नैनीताल स्थित घर पर आगजनी और पत्थरबाजी हुई है। बता दें कि पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद अपनी किताब 'सनराइज ओवर अयोध्या' को लेकर विवादों में हैं। सलमान खर्शीद ने अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन ISIS और बोको हराम से की है और हिंदुत्व की राजनीति को खतरनाक बताया है।

फेसबुक पर घटना की तस्वीरें शेयर करते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा, क्या मैं अभी भी गलत हूं? क्या ये हिंदुत्व हो सकता है?

खुर्शीद ने एक अन्य पोस्ट में कहा, "तो अब ऐसी बहस है। शर्म बहुत अप्रभावी शब्द है। इसके अलावा मुझे अब भी उम्मीद है कि हम एक दिन एक साथ तर्क कर सकते हैं और असहमत होने पर सहमत हो सकते हैं।"

वहीं, इस घटना पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि एक राजनेता, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को गौरवान्वित किया है और हमेशा घरेलू स्तर पर देश के एक उदारवादी, मध्यमार्गी, समावेशी दृष्टिकोण को व्यक्त किया है। हमारी राजनीति में असहिष्णुता के बढ़ते स्तर की सत्ता में बैठे लोगों को निंदा करनी चाहिए।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध