Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

President के खिलाफ विवादित बयान पर सोनिया ने बुलाई आपात बैठक, मल्लिकार्जुन और अधीर रंजन को हाजिर होने का आदेश

Janjwar Desk
28 July 2022 7:03 AM GMT
राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी कहने पर बवाल, स्मृति ईरानी का पलटवार - सोनिया गांधी मांगें माफी, अधीर रंजन बोले - गलती हो गई
x

राष्ट्रपति को 'राष्ट्रपत्नी' कहने पर बवाल, स्मृति ईरानी का पलटवार - सोनिया गांधी मांगें माफी, अधीर रंजन बोले - गलती हो गई

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति वाले बयान को लेकर सोनिया गांधी बैकफुट पर आ गई हैं।

नई दिल्ली। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ( President Draupdi Murmu ) के खिलाफ विवादित बयान को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ( Sonia Gandhi ) एक्शन में आ गई हैं। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ( Adhir Ranjan Chaudhary ) के बयान को लेकर वह बैकफुट पर आ गई हैं। इस मसले पर लोकसभा और राज्यसभा सहित संसद के बाहर भाजपा ( BJP ) के जोरदार हंगामे को देखते हुए उन्होंने कांग्रेस की आपात बैठक ( Congress emergency meeting ) बुला ली है। इस बैठक में कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी को हाजिर होने का आदेश दिया है।

इसके अलावा कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ( Sonia Gandhi ) ने अधीर रंजन चौधरी को निर्देश दिए हैं कि वह इस मसले पर लोकसभा के पटल पर अपना पक्ष रखें और खेद जताएं। इसके बाद अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा स्पीकर से सदन में अपनी बात रखने का निवेदन किया है।

दो दिन पहले लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ( Adhir Ranjan Chaudhary ) की ओर से देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी को लेकर देश में सियासी बवाल मच गया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस मसले को लोकसभा में उठाया और सोनिया गांधी से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और देश से माफी मांगनी की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह एक अक्षम्य अपराध है। वहीं भाजपा सांसदों ने लोकसभा में हंगामा मचाया और संसद के बार प्रदर्शन किया। भाजपा ने कहा कि राष्ट्रपति का अपमान करना कांग्रेसियों के संस्कारों का आईना है। साथ ही जनजातीय समाज के प्रति घृणा का प्रदर्शन भी है। भाजपा ने सोनिया गांधी से भी माफी मांगने को कहा है।

क्या कहा था अधीर रंजन ने

दरअसल, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ अशोभनीय बयान दिया था। उन्होंने मीडिया के एक सवाल के जवाब में देश के सर्वोच्च पद पर आसीन आदिवासी अस्मिता की प्रतीक द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपत्नी कहकर संबोधित किया था। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने गलती का अहसाह होते ही कहा है कि गलती हो गई। मेरी मंशा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान करने का नहीं था। मैं राष्ट्रपति मुर्मू का सम्मान करता हूं। मीडिया से बात करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि पिछले दो दिन हम विजय चौक के पास प्रदर्शन कर रहे थे। हमसे पूछा गया कि हम कहा जाना चाहते हैं। तब हमने कहा कि राष्ट्रपति भवन जाना चाहते हैं। उसी समय गलती से मैंने राष्ट्रपति की जगह राष्ट्रपत्नी निकल गया। मैंने उस पत्रकार को ढूंढने की कोशिश की ताकि उन्हें मना करता कि इस बयान को लोगों तक न पहुंचाएं। मुझसे अचानक एक बार मुह से बात निकल गई तो क्या करूं, सिर्फ एक बार चूक हुई है लेकिन सत्ताधारी पार्टी के नेता राइ का पहाड़ बना रहे हैं। यह दुर्भायपूर्ण है। एक बार चूक हुई है। इसके लिए फांसी पर लटकाना है तो लटका दो।

इस मसले पर भाजपा के उग्र तेवर को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि अपने बयान को लेकर गलती का अहसास होने के बाद अधीर रंजन चौधरी इस मसले पर माफी मांग चुके है

Next Story

विविध