Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Sulli Deals App : सुल्ली डील्स ऐप मामले में गिरफ्तार ओंकारेश्वर ठाकुर के पिता आए सामने, कहा मेरे बेटे को फंसाया जा रहा है

Janjwar Desk
9 Jan 2022 9:56 AM GMT
Sulli Deals App Case : सुल्ली डील्स के मास्टरमाइंड ओंकारेश्वर ठाकुर की जमानत याचिका खारिज, पुलिस ने दी ये बड़ी दलील
x

सुल्ली डील्स के मास्टरमाइंड ओंकारेश्वर ठाकुर की जमानत याचिका खारिज

Sulli Deals App : ओंकारेश्वर ठाकुर के पिता अखिलेश ठाकुर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली साइबर सेल से 2 पुलिसकर्मी आए थे और बेटे को साथ ले गए| साथ ही बेटे का मोबाइल और लैपटॉप भी ले गए...

Sulli Deal App : दिल्ली पुलिस की टीम ने सुल्ली डील्स ऐप मामले में इंदौर से ओंकारेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार किया है। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तारी शनिवार को दोपहर में की है। दिल्ली पुलिस के 2 लोग ओंकारेश्वर के इंदौर स्थित घर पर आए थे। इसके बाद शाम 7:00 बजे की फ्लाइट से ओंकारेश्वर को दिल्ली ले गए हैं। साथ ही ओंकारेश्वर का लैपटॉप और मोबाइल भी दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई है। गिरफ्तारी के बाद ओंकारेश्वर के पिता अखिलेश ठाकुर ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी बात सामने रखी है।

ओंकारेश्वर के पिता ने क्या कहा

ओंकारेश्वर ठाकुर का परिवार इंदौर के न्यूयॉर्क सिटी में रहता है। ओंकारेश्वर ठाकुर के पिता अखिलेश ठाकुर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली साइबर सेल से 2 पुलिसकर्मी आए थे और बेटे को साथ ले गए| साथ ही बेटे का मोबाइल और लैपटॉप भी ले गए। पिता ने बताया कि शाम 7:00 बजे की फ्लाइट से उसे दिल्ली ले कर गए हैं। पिता का कहना है कि मेरे बेटे को फंसाया जा रहा है। बोलने के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है। आज सुबह मेरी उससे बात हुई है। मैं आज दिल्ली के लिए निकल रहा हूं।

बेटे ने कहा था मैं गलत नहीं हूं

ओंकारेश्वर के पिता ने कहा कि दिल्ली पुलिस की टीम जब यहां पहुंची थी तो मेरे बेटे ने कहा था कि मैं अगर गलत हूं तो मुझे फांसी पर लटका देना। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम के साथ वो चला गया। ओंकारेश्वर के पिता ने बताया कि जब दिल्ली पुलिस की टीम उनके घर पहुंची थी तब वह घर पर नहीं थे। ओंकारेश्वर के पिता अखिलेश ठाकुर ऑफिशियल काम की वजह से नागदा गए थे। पिता ने कहा कि दिल्ली पुलिस की टीम ने बेटे से मेरी बात करवाई है। वह ठीक है। कहीं से भी वह गलत नहीं है। जल्द ही सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। पिता अखिलेश ठाकुर ने कहा कि मुझे बहुत ज्यादा जानकारी भी नहीं है। मैं पुराने जमाने का आदमी हूं। आज भी मैं सही से मोबाइल नहीं चला पाता हूं।

ओंकारेश्वर ऐप डेवलपिंग का करता था काम

बता दें कि ओंकारेश्वर का परिवार पिछले तीन दशक से इंदौर में रह रहा है। ओंकारेश्वर के पिता अखिलेश ठाकुर एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। मूल रूप से यह परिवार बिहार का दरभंगा का रहने वाला है। बताया गया कि ओंकारेश्वर ठाकुर ऐप डेवलपिंग का काम करता था। उसका छोटा भाई टीसीएस में नौकरी करता है।

यह है मामला

बता दें कि सुल्ली डील्स ऐप मामले में इंदौर से 25 वर्षीय मास्टरमाइंड ओंकारेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है। ओंकारेश्वर ठाकुर को इंदौर स्थित न्यूयॉर्क सिटी टाउनशिप से पकड़ा गया है। ओंकारेश्वर ठाकुर ने इंदौर स्थित आईपीएस एकेडमी से बीसीए किया है। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में ओंकारेश्वर ठाकुर ने स्वीकार किया है कि वह ट्विटर पर एक ट्रेड ग्रुप का सदस्य था। इसी में मुस्लिम महिलाओं को बदनाम करने का आईडिया शेयर किया गया था।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध