Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

SC से बिक्रम मजीठिया को मिली बड़ी राहत, अमृतसर ईस्ट से सिद्धू के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव, जानें किसका पलड़ा भारी?

Janjwar Desk
1 Feb 2022 11:12 AM GMT
SC से बिक्रम मजीठिया को मिली बड़ी राहत, अमृतसर ईस्ट से सिद्धू के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव, जानें किसका पलड़ा भारी?
x

शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया अब केवल अमृतसर ईस्ट से पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिद्धू के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

Punjab Eelection 2022 : सुप्रीम कोर्ट द्वारा मतदान होने तक गिरफ्तारी से रोक के बाद बिक्रम मजीठिया ने नवजोत सिंह सिद्धू का चैलेंज स्वीकार करते हुए केवल अमृतसर ईस्ट से चुनाव लड़ने का फैसला लिया।

Punjab Eelection 2022 : सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court ) ने मंगलवार को ड्रग्स केस में शिरोमणि अकाली दल के नेता व पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया ( Bikram Majithia ) को बड़ी राहत दी है। शीर्ष अदालत ने पंजाब पुलिस को 23 फरवरी तक बिक्रम मजीठिया को गिरफ्तार नहीं करने का आदेश दिया है। बिक्रम मजीठिया पंजाब विधानसभा चुनाव में मजीठा और अमृतसर ईस्ट ( Amritsar East ) सीट से किस्मत आजमाने का फैसला लिया था। लेकिन अब वह पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ( Navjot Sidhu ) का चैलेंज स्वीकार करते हुए सिर्फ अमृतसर ईस्ट से ही चुनाव लड़ेंगे। उनके इस फैसले से पंजाब का सियासी माहौल गरमा गया है। साथ ही सिद्धू की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

ऐसा इसलिए कि उन्हें अब अपने सीट को बचाने पर ज्यादा जोर लगाना होगा। बता दें कि सिद्धू मजीठिया को अमृतसर ईस्ट से चुनाव लड़ने की चुनौती पेश की थी।

सुप्रीम कोर्ट से बिक्रम मजीठिया को चुनाव लड़ने की वजह से ही फिलहाल गिरफ्तारी से राहत मिली है। सुप्रमी कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि चुनाव लोकतंत्र का एक अहम हिस्सा है। राजनीतिज्ञों को नामांकन दाखिल करने की अनुमति दी जानी चाहिए। इसलिए हम आपको इसका अवसर दे रहे हैं। इसके पीछे मकसद यह है कि अगर दुर्भावना से प्रेरित होकर मुकदमे दायर किए गए हैं तो उससे आपकी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी बाधित नहीं होनी चाहिए।

इन पहलुओं को ध्यान में रखते हुए शीर्ष अदालत ने मजीठिया को 20 फरवरी यानि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने तक दंडात्मक कार्रवाई से संरक्षण प्रदान करने और उसके बाद निचली अदालत में आत्मसमर्पण करने का निर्देश भी दिया है। साथ ही पुलिस से 23 फरवरी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं करने का आदेश दिया है। शीर्ष अदालत निचली अदालत को भी मजीठिया के आत्मसमर्पण करने के बाद उनकी नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई करने और जल्दी निर्णय करने का निर्देश दिया।

बता दें कि बिक्रम मजीठिया पर 20 दिसंबर 2021 को एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने 24 जनवरी को मजीठिया की गिरफ्तारी पूर्व जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद उन्होंने शीर्ष अदालत में याचिका दायर की थी।

अमृतसर ईस्ट में भारी कौन?

बिक्रम मजीठिया द्वारा अमृतसर ईस्‍ट से सिद्धू की चुनौती स्वीकार करने के बाद इस हाई-प्रोफाइल सीट पर मुकाबला बेहद चुनौती वाला हो गया है। यहां से कौन बाजी मारता है ये तो चुनाव परिणाम ही बताएंगे लेकिन ABP CVoter के ताजा सर्वे में सिद्धू को बढ़त मिलती नजर आ रही है। ABP CVoter के सर्वे में जब यह सवाल पूछा गया कि अमृतसर ईस्‍ट सीट पर कौन भारी पड़ेगा तो 39 फीसदी लोगों ने नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ा दावेदार बताया। 26 फीसदी लोगों ने बिक्रम मजीठिया का मजबूत दावेदार बताया। 22 फीसदी लोग ऐसे भी थे जिन्‍होंने सिद्धू और मजीठिया दोनों को खारिज कर दिया। 13 प्रतिशत लोग ऐसे भी रहे जिन्‍होंने यह कहा कि वे किसी भी जीत के प्रति आश्‍वस्‍त नहीं हैं।

Punjab Election 2022 : दरअसल, बिक्रम मजीठिया और नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब के बड़े राजनेता हैं। दोनों की अदावत भी पुरानी है। मजीठिया अमृतसर ईस्‍ट से चुनाव सिर्फ इसलिए लड़ रहे हैं, क्‍योंकि उन्‍हें सिद्धू ने उन्‍हें मजीठा सीट छोड़कर अमृतसर ईस्‍ट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी, जिसे उन्‍होंने स्‍वीकार कर लिया। वह अपनी पारंपरिक सीट केवल सिद्धू की चुनौती स्‍वीकार करने के लिए छोड़ रहे हैं।

Next Story

विविध