Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Surrogacy Kya Hai : प्रियंका चोपड़ा के साथ-साथ ये बड़ी हस्तियां बने हैं सेरोगेसी के जरिए पेरेंट्स

Janjwar Desk
22 Jan 2022 7:14 AM GMT
Surrogacy Kya Hai : प्रियंका चोपड़ा के साथ-साथ ये बड़ी हस्तियां बने हैं सेरोगेसी के जरिए पेरेंट्स
x

Surrogacy Kya Hai : प्रियंका चोपड़ा के साथ-साथ ये बड़ी हस्तियां बने हैं सेरोगेसी के जरिए पेरेंट्स

Surrogacy Kya Hai : बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के घर नन्हा सदस्य आ गया है| प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Nick Jonas) माता-पिता बन गए हैं| बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपने घर नन्हा सदस्य आने की जानकारी दी है...

Surrogacy Kya Hai: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के घर नन्हा सदस्य आ गया है| प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Nick Jonas) माता-पिता बन गए हैं| बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपने घर नन्हा सदस्य आने की जानकारी दी है| बता दें कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा सेरोगेसी (Surrogacy) के जरिए पेरेंट्स बने हैं| फिलहाल उन्होंने अभी तक इस बात की जानकारी नहीं दी है कि उन्हें बेटा हुआ है या बेटी हुई है| एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने मां बनने की खुशी जाहिर कर दी है| इसके बाद से अब सेलेब्स उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे हैं|

पोस्ट के जरिए दी जानकारी

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साथ में सोशल मीडिया पर अपने बच्चे के जन्म की जानकारी दी है| उन दोनों ने अपने पोस्ट में लिखा है कि 'हमे ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है, हम सेरोगेसी से पेरेंट्स बन गए हैं| इस स्पेशल समय में हम आपसे प्राइवेसी की उम्मीद करते हैं क्योंकि हमे अपनी फैमिली पर फोकस करना है| आपका बहुत-बहुत शुक्रिया| साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने ये पोस्ट शेयर करते निक जोनस को टैग किया है और एक हार्ट इमोजी पोस्ट की है|

सेलेब्स दे रहे हैं बधाई

बता दें कि जैसे ही प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने पेरेंट्स बनने की जानकारी साझा की है उसके बाद से सभी सेलेब्स ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है| बता दें कि हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) ने कमेंट करते हुए लिखा है कि ये शानदार है| प्रियंका, निक मुबारक हो| वहीं पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) ने लिखा है कि मुबारक हो| ढेर सारा प्यार| बता दें कि प्रियंका के इस पोस्ट को 14 लाख लोग लाइक कर चुके हैं|

प्रियंका - निक की शादी

गौरतलब है कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दिसंबर 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे| प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी| साथ ही इस शादी के फंक्शन तीन दिन तक चले थे| इसमें हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाजों से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने शादी की थी| बता दें कि प्रियंका और निक की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं|

अब तक ये बड़ी हस्तियां बनी हैं सेरोगेसी से पेरेंट्स

बता दें कि सेरोगेसी का इस्तेमाल कई बड़ी हस्तियां कर चुकी हैं| कई स्टार्स भी सेरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बन चुके हैं|

सोहेल खान और सीमा

बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान और सीमा बॉलीवुड के उन सेलिब्रिटीज में से एक हैं जो आईवीएफ सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं। इस कपल ने अपने पहले बच्चे निर्वान के जन्म के 10 साल बाद दूसरे बच्चे को जन्म देने का प्लान किया। बता दें कि जब सामान्य तरीके से यह मुमिकन नहीं हुआ तो उन्होंने आईवीएफ सरोगेसी का सहारा लिया। शादी के 13 साल बाद साल 2011 में ये कपल अपने दूसरे बच्चे योहान के माता-पिता बने।

आमिर खान और किरण राव

बता दें कि आमिर खान और उनकी दूसरी पत्नी किरण ने जब बच्चे को जन्म देने का फैसला लिया तो उन्हें भी आईवीएफ सरोगेसी का रास्ता चुनना पड़ा, क्योंकि इस उम्र में सामान्य तरीके से बच्चे को जन्म देना आसान नहीं था। इस कपल के लिए माता-पिता बनना इतना आसान नहीं था, लेकिन 5 दिसंबर, 2011 को बच्चे के माता-पिता बने, जिसका नाम आजाद है।

करण जौहर भी बने है पेरेंट्स

बता दें कि फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर भी आईवीएफ सरोगेसी के जरिए बच्चों को पिता बने हैं। मालूम हो कि करण अपने सेक्स के बारे में काफी खुलकर बात करते हैं और उनके लिए बच्चों के पिता बनने का सामान्य तरीका आईवीएफ सरोगेसी ही था। जिसके बाद करण जौहर सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों यश और रूही के पिता बने है|

शाहरुख खान और गौरी खान

वहीं शाहरुख खान और गौरी खान भी अपने तीसरे बच्चे के माता-पिता आईवीएफ के जरिए बने हैं। बता दें कि दोनों ने अपने तीसरे बच्चे की प्लानिंग 40 साल की उम्र के बाद की और इस उम्र में सामान्य तरीके से बच्चे को जन्म देना आसान नहीं होता है। जिसके बाद इस कपल ने आईवीएफ के जरिए बच्चे को जन्म देने के लिए सरोगेट को हायर किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख और गौरी ने सामान्य तरीके से 2 सालों तक कोशिश की, लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो उन्होंने सरोगेसी का सहारा लिया। जिसके बाद साल 2013 में अबराम का जन्म हुआ| बता दें कि अबराम 34 हफ्तों में जन्मा प्रीमैच्योर बेबी था।

इसके साथ ही सेरोगेसी के जरिए शिल्पा शेट्टी भी दूसरी बार मां बनी थीं| बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सेरोगेसी के जरिए बेटी की मां बन चुकी हैं|

इसके साथ ही एकता कपूर ने भी पेरेंट्स बनने के लिए सेरोगेसी का ही सहारा लिया हैं यानी एकता कपूर भी सेरोगेसी के जरिए ही मां बनी हैं|

Next Story

विविध