Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Telangana News : हैदराबाद कबाड़ गोदाम में आग से बिहार में मचा हाहाकार, 11 की मौत

Janjwar Desk
23 March 2022 5:04 AM GMT
हैदराबाद कबाड़ गोदाम में भीषण आग, 11 की मौत
x

हैदराबाद कबाड़ गोदाम में आग। 

Telangana News : आग की इस घटना में 11 लोगों की मौत हुई है। आग लगने के समय गोदाम में कुल 12 लोग थे जिसमें एक शख्स जिंदा बच गया।

Telangana News : तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद ( Hyderabad ) में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। ताजा जानकारी यह है कि आग की इस घटना में 11 लोगों की मौत हुई है। आग लगने के समय गोदाम में कुल 12 लोग थे जिसमें एक शख्स जिंदा बच गया।

जिंदा शख्स गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद चारों ओर अफरातफरी का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।

Also Read : Kanpur News: कानपुर में 14 पुलिस वालों ने मिल कर दलित के साथ किया ये घिनौना काम! बवाल मचा तो हुआ ये

चारों तरफ बचाओ बचाओ की गुहार

अग्निकांड के चश्मदीदों का कहना है कि आग इतनी भीषण थी कि किसी की हिम्मत घटना स्थल तक जाने की नहीं हो रही थी। आग लगने के कुछ मिनटों के बाद दमकल की गाड़ियां आ चुकी थीं। लेकिन आग बुझाने में ज्यादा समय लग गया। गोदाम में कबाड़ था। आग लगने और फैलने में समय नहीं लगा। फिलहाल यह कह पाना मुश्किल है कि आग लगने के पीछे की वजह क्या है। शॉर्ट सर्किट की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। धुम्रपान भी इसकी वजह हो सकती है। भीषण आग में फंसे लोग बचाओ बचाओ की गुहार लगा रहे थे। चारो तरफ अफरातफरी मची हुई थी, लेकिन उन तक पहुंच पाना मुमकिव नहीं था।

सभी मृतक बिहार के

Hyderabad News : आग की घटना में झुलसकर मरने वाले सभी 11 मृतक बिहार ( Bihar ) के रहने वाले थे। आशंका जताई जा रही है कि घटना शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई है। घटना के वक्त सभी मजदूर पहली मंजिल पर सो रहे थे। स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मृतकों के परिवार से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। ताकि उनके शवों को परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाए। प्रशासन घटना के कारणों की भी जांच कर रहा है।

गांधी नगर थाना पुलिस के एसएचओ मोहन राव ने बताया कि आग बुझाने के लिए डीआरएफ को मौके पर बुलाया गया था। आग लगने का कारण शॉक सर्किट हो सकता है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी 11 लोग बिहार से है। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि अभी प्राथमिकता सबको बाहर निकालने की है। आग की वजह के बारे में क्या सटीक कारण रहे हैं उसके लिए जांच की जा रही है।

Next Story

विविध