Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

UP Election 2022 : राहुल गांधी का मोहन भागवत पर पलटवार, कहा हिंदुत्ववादी मानते हैं कि सब भारतीयों का DNA समान है।

Janjwar Desk
20 Dec 2021 10:41 AM GMT
UP Election 2022 : राहुल गांधी का मोहन भागवत पर पलटवार, कहा  हिंदुत्ववादी मानते हैं कि सब भारतीयों का DNA समान है।
x

राहुल गांधी ने किया मोहन भागवत पर पलटवार

UP Election 2022 : संघ प्रमुख मोहन भागवत के 'हिंदुस्तान में रहने वाले सभी लोगों का डीएनए एक है' वाले बयान पर राहुल गांधी ने कहा है कि हिंदू मानते हैं कि हर आदमी का डीएनए अलग और अनन्य यानी अद्वितीय होता है।

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी हिंदू बनाम हिंदुत्व की परिभाषा समझा रहे है। इसके लिए वह लगातार दोनों के बीच फर्क समझाने की कोशिश कर रहे हैं। अब उन्होंने दोनों के बीच डीएनए वाला फर्क बताया है। संघ प्रमुख मोहन भागवत के 'हिंदुस्तान में रहने वाले सभी लोगों का डीएनए एक है' वाले बयान पर राहुल गांधी ने कहा है कि हिंदू मानते हैं कि हर आदमी का डीएनए अलग और अनन्य यानी अद्वितीय होता है।

राहुल गांधी का पलटवार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत की टिप्पणी के बाद आई है। बता दें कि उन्होंने कहा था कि सभी भारतीयों का डीएनए 40,000 साल से एक समान है। जिसपर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जो लोग हिंदुत्व में यकीन रखते हैं, उनका मानना है कि सभी भारतीयों का डीएनए एक समान है लेकिन हिंदू मानते हैं कि हर आदमी का डीएनए अलग और अनन्य होता है।

हिंदू और हिंदुत्व में अंतर

दरअसल राहुल गांधी इन दिनों हिंदू और हिंदुत्व का फर्क समझाने में लगे हुए हैं। वह खुद को सच्चा हिंदू बताते हुए संघ और बीजेपी वालों को हिंदू नहीं बल्कि हिंदुत्ववादी बताया है जो नफरत फैलाते हैं। लिंचिंग करते हैं। काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के उद्घाटन के वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गंगा स्नान पर भी राहुल ने कटाक्ष किया था। राहुल गांधी ने कहा था कि 'हिंदुत्ववादी अकेले गंगा स्नान करते हैं, लेकिन एक हिंदू करोड़ों लोगों के साथ स्नान करेगा।'

एआईसीसी ओरिएंटेशन कार्यक्रम में हिंदुत्व का मुद्दा

राहुल गांधी ने नवंबर में वर्धा में हुए 4 दिवसीय 'एआईसीसी ओरिएंटेशन कार्यक्रम' में सबसे पहले 'हिंदू बनाम हिंदुत्व' का मुद्दा उछाला था। तब कांग्रेस नेता ने कहा था कि हिंदुत्व और हिंदू धर्म दो अलग-अलग अवधारणाएं हैं। राहुल गांधी कहा था कि 'क्या हिंदू धर्म सिख या मुसलमान को पीटने के बारे में है। हिंदुत्व, निश्चित रूप से है। यह किस किताब में लिखा है। मैने इसे नहीं देखा है। मैंने उपनिषद पढ़े हैं। मैंने इसे नहीं पढ़ा है।' राहुल गांधी ने पूछा था कि 'हम कहते हैं कि हिंदुत्व और हिंदू धर्म में अंतर है। यह एक सरल तर्क है - अगर आप हिंदू हैं तो आपको हिंदुत्व की आवश्यकता क्यों है। आपको इस नए नाम की आवश्यकता क्यों है।'

Next Story

विविध