Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

UP : राम मंदिर ट्रस्ट के चंपत राय पर 'ज़मीन हड़पने' का आरोप लगाने वाले वरिष्ठ पत्रकार पर जौनपुर पुलिस ने ठोंकी 18 धाराएं

Janjwar Desk
24 Jun 2021 6:47 AM GMT
UP : राम मंदिर ट्रस्ट के चंपत राय पर ज़मीन हड़पने का आरोप लगाने वाले वरिष्ठ पत्रकार पर जौनपुर पुलिस ने ठोंकी 18 धाराएं
x

चंपत राय पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाने वाले वरिष्ठ पत्रकार पर 18 धाराओं में मुकदमा.

महिला कब्जा हटवाने की कोशिश कर रही है और इस मामले में मुखयमंत्री योगी से भी गुहार लगा चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने पत्रकार और महिला समेत एक और शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसमें आईपीसी की 15 और आईटी ऐक्ट की 3 धाराएं लगाई गई हैं...

जनज्वार, लखनऊ। अयोध्या राम मंदिर की ज़मीन ख़रीद मामले में आरोपों-प्रत्यारोपों का सिलसिला थम नहीं रहा है। आम आदमी पार्टी के संजय सिंह लगातार घोटाले के आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच बिजनौर के एक पत्रकार ने राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर एक महिला की ज़मीन हड़पने के आरोप लगा दिये।

एक फेसबुक पोस्ट में पत्रकार ने आरोप लगाए थे कि उन्होंने नगीना में गोशाला की ज़मीन को गैरकानूनी तरीके से कब्जे में ले लिया और फिर उसपर कॉलेज खोल दिया। पोस्ट लिखने वाले पत्रकार विनीत नारायण पर 18 धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है वहीं पुलिस ने चंपत राय को क्लीन चिट दे दी है।

इसी मामले में एक ट्वीट करते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने लिखा, 'यही मोदी-शाह के शासन करने का तरीक़ा है। उन्होंने गुजरात में बड़ी सफलता के साथ लागू किया था। दुख है कांग्रेस के चेताने के बाद भी जनता नहीं समझी।'

पत्रकार ने आरोप लगाया था कि नगीना में 20 हजार स्क्वायर फीट की गोशाला की ज़मीन थी जिसे हड़प करने में चंपत राय ने मदद की थी। फेसबुक पोस्ट में यह भी बताया गया था कि ज़मीन अलका लाहोटी नाम की महिला की है जो कि कि एनआरआई हैं।

उन्होंने लिखा था कि महिला कब्जा हटवाने की कोशिश कर रही है और इस मामले में मुखयमंत्री योगी से भी गुहार लगा चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने पत्रकार और महिला समेत एक और शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसमें आईपीसी की 15 और आईटी ऐक्ट की 3 धाराएं लगाई गई हैं।

बिजनौर के एसपी ने इस मामले में कहा है कि प्रथम दृष्ट्या ये आरोप निराधार लगते हैं। चंपत राय के भाई सुनील बंसल ने कहा है कि ये आरोप राजनीतिक फायदे के लिए लगवाए गए हैं। अगले साल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने हैं इसलिए विपक्ष चाल चल रहा है।

संजय बंसल ने इस मामले में नगीना पुलिस स्टेशन में 19 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। बंसल ने यह भी आरोप लगाया था कि फेसबुक पोस्ट पर जिस शख्स का मोबाइल नंबर दिया हुआ था उसे कॉल करने पर उसने गाली-गलौज की।

Next Story

विविध