Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Uphar Fire Tragedy : उपहार अग्निकांड में अंसल बंधुओं को 7- 7 साल की सजा, जुर्माना भी लगा

Janjwar Desk
8 Nov 2021 5:02 PM GMT
Uphar Fire Tragedy : उपहार अग्निकांड में अंसल बंधुओं को 7- 7 साल की सजा, जुर्माना भी लगा
x

(24 साल पुराने उपहार अग्निकांड में अंसल बंधुओं को सबूतों से छेड़छाड़ के जुर्म में सजा सुनाई गई है)

Uphaar Fire Tragedy : 24 साल पुराने उपहार सिनेमा अग्निकांड मामले में मुख्य अभियुक्त सुशील अंसल और गोपाल अंसल को सजा सुना दी गई है।

Uphaar Fire Tragedy : 24 साल पुराने उपहार सिनेमा अग्निकांड (Uphaar Fire Tragedy) मामले में मुख्य अभियुक्त सुशील अंसल और गोपाल अंसल (Sushil and Gopal Ansal) को सजा सुना दी गई है। दोनों को सबूतों से छेड़छाड़ के जुर्म में 7-7 साल कैद की सजा सुनाई गई है।

सबूतों से छेड़छाड़ के मामले में अंसल बंधुओ को दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत (Patiala House Court) ने 7-7 साल की सजा के साथ सवा दो दो करोड़ रुपये जुर्माना भी लगाया है। विगत 8 अक्टूबर को पटियाला हाउस कोर्ट ने सुशील और गोपाल समेत पांच लोगों को उपहार सिनेमा अग्निकांड मामले में साक्ष्यों से छेड़छाड़ का दोषी करार दिया था।

अदालत ने 1997 के उपहार अग्निकांड केस में अंसल बंधुओं पर सवा दो- सवा दो करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

जानकारी के अनुसार, पटियाला हाउस कोर्ट स्थित मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट पंकज शर्मा की अदालत ने आज सोमवार को उपहार अग्निकांड के सबूतों से छेड़छाड़ मामले में दोषी ठहराए गए सुशील और गोपाल अंसल को सात साल की जेल की सजा सुनाई।

कोर्ट ने सुशील और गोपाल अंसल पर 2.25 करोड़-2.25 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है और उन्हें हिरासत में लेने का भी आदेश दिया है। बता दें कि दोनों अभी बेल पर थे।

इनके अलावा, कोर्ट के एक पूर्व कर्मचारी दिनेश चंद शर्मा और 2 अन्य पीपी बत्रा और अनूप सिंह को भी 7 साल की जेल की सजा सुनाई गई है और इन तीनों पर तीन-तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

जज ने अपने फैसले में कहा है कि कई रात सोचने के बाद अदालत इस नतीजे पर पहुंची है कि पांचों दोषी सख्त सजा के हकदार हैं। इस मामले में फैसला सुनाए जाने के बाद जमानत पर बाहर चल रहे पांचों दोषियों को हिरासत में ले लिया गया।

बता दें कि अदालत ने उपहार अग्निकांड घटना के महत्वपूर्ण सबूतों के साथ छेड़छाड़ के मामले में बीते महीने 8 अक्टूबर को कारोबारी सुशील और गोपाल अंसल को उनके दो कर्मचारियों सहित अन्य को दोषी ठहराया था।

मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट पंकज शर्मा ने इस मामले में अदालत के एक पूर्व कर्मचारी दिनेश चंद शर्मा और अन्य व्यक्तियों पी.पी. बत्रा और अनूप सिंह को भी दोषी ठहराया था।

24 साल पहले का उपहार सिनेमा अग्निकांड हादसा काफी भयावह था। यह उस वक्त का बहुचर्चित मामला बन गया था। हादसे में 59 लोगों की जान गई थी, जिसमें अंसल बंधुओं को दोषी ठहराया गया था और सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 2 साल की जेल की सजा सुनाई थी।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जेल में बिताए समय को ध्यान में रखते हुए इस शर्त पर रिहा कर दिया था कि दोनों को राजधानी दिल्ली में एक ट्रॉमा सेंटर के निर्माण के लिए 30-30 करोड़ रुपये जुर्माने के तौर पर देने होंगे। सुनवाई के दौरान दो अन्य आरोपियों हर स्वरूप पंवार और धर्मवीर मल्होत्रा ​​की मौत हो गई।

गौरतलब है कि दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में स्थित उपहार सिनेमा में 13 जून 1997 को बॉर्डर फिल्म के प्रदर्शन के दौरान भीषण आग लग गई थी, जिसमें 59 लोगों की मौत हो गई थी।

इस हादसे में सौ से ज्यादा लोग गंभीर रुप से जख्मी हुए थे। उधर, उपहार पीड़ित संघ की तरफ से अदालत द्वारा सुनाए गए फैसले का स्वागत किया गया है। संघ ने फैसले पर संतोष जताया है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध