Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

UP Elections 2022: नेहा सिंह राठौर के 'UP से का बा?' गाने पर मचा बवाल, सिंगर ने कहा- मिर्ची लगती है तो लगे, मैं तो गाउंगी

Janjwar Desk
16 Jan 2022 2:26 PM GMT
UP Elections 2022: नेहा सिंह राठौर के UP से का बा? गाने पर मचा बवाल, सिंगर ने कहा- मिर्ची लगती है तो लगे, मैं तो गाउंगी
x

योगी सरकार पर बरसीं नेहा सिंह राठौर

UP Elections 2022: लोकगीत गायिका नेहा सिंह राठौर ने अपने नए गीत 'यूपी में का बा' में यूपी सरकार से कई सवाल पूछे हैं। साथ ही हाथरस गैंगरेप की दर्दनाक घटना, कोरोना की दूसरी लगर के दौरान गंगा में तैरती लाशों का जिक्र, मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे द्वारा किसानों रौंदे जाने का जिक्र किया है।

UP Elections 2022: लोकगीतों के जरिए राजनीतिक कटाक्ष करने में माहिर गायिका नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) एक बार फिर से विवादों में घिर गईं हैं। हमेशा की तरह इस बार भी उनके विवादों का कारण उनके गीत के बोल बन गए। दरअसल, लोकगीत गायिका ने रविवार सुबह सोशल मीडिया पर अपना नया गाना 'यूपी में का बा' (UP me Kaba Song) लांच किया, जो कुछ ही देर में वायरल हो गया। मगर, इसके बाद बिहार की नेहा सिंह राठौर सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल होने लगीं। लोग उन्हें भाजपा विरोधी और सपा का पक्षधारी कहने लगे। वहीं, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तो मर्यादा की सारी हदें पार कर नेहा को दलाल तक कह दिया। सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचनाओं के बीच नेहा को खुद लाइव आना पड़ा। लाइव आकर उन्होंने भाजपा पर खूब निशाना साधा। गायिका ने कहा कि-'जिनको मिर्जी लगनी है लगते रहे, मैं तो गाना गाती रहूंगी'

योगी सरकार से तीखे सवाल पर बवाल

बता दें कि नेहा सिंह राठौर (Singer Neha Singh) ने अपने नए गीत में यूपी सरकार से कई सवाल पूछे हैं। साथ ही हाथरस गैगरेप (Hathras Gangrape) की दर्दनाक घटना, कोरोना की दूसरी लगर के दौरान गंगा में तैरती लाशों का जिक्र, मंत्री अजय मिश्र टेनी(Ajay Mishra Teni) के बेटे द्वारा किसानों रौंदे जाने का जिक्र किया है। व्यंग्य गीत के जरिए वे पूछ रही हैं कि यूपी में का बा? उन्होंने अपने गीत के जरिए उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में रोजगार, कोरोना में मौत, कानून व्यवस्था पर सवाल पूछा है। गीत लांच होने के बाद जहां इसे लोगों ने पंसद भी किया, तो वहीं, योगी (UP CM Yogi Adityanath) समर्थक गायिका को ट्राल करने लगे। लोग उन्हें सपा का दलाल कहने लगे। पहले तो गायिका ने गाने केकमेंट में जाकर लोगों को जवाब दिया, लेकिन जब आलोचना बढ़ने लगी, तो उन्हें लाइव आना पड़ा।

आईटी सेल के अंगूठें में दर्द करवा दूंगी

फेसबुक पर ​​​​​​सिंगर नेहा सिंह राठौर (Bhojpuri Singer Neha Singh Rathore) ने कहा कि, 'हम डरने वाले नहीं है। हम जनता के सवाल तो पूछेंगे ही और सवाल उसी से न पूछेंगे जो कुर्सी पर होगा! विपक्ष (Opposition) से तो सवाल करेंगे नहीं।' नेहा ने आरोप लगाया कि 'भाजपा के आईटी सेल वाले लड़कियों के नाम से फेक आईडी बनाकर कमेंट कर रहे हैं।' हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर भाजपा का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका ईशारा भाजपा की तरफ ही था। उन्होंने कहा कि 'चेहरा दिखाइए, सामने आईए। हम लड़की हैं हम सामने आकर बात कर रहे हैं। अब मैंने भी ठान लिया है कि आईटी सेल वालों के अंगूठे पर घाव करवा दूंगी। लड़ाई तो अब ठन गई है।'

'योगियों का सम्मान करती हूं'

नेहा सिंह ने कहा कि वे किसी पार्टी की सदस्य नहीं है। वो सिर्फ सत्ता में बैठे लोग से सवाल करती हैं। फिर चाहे सत्ता में भाजपा हो, बसपा या सपा, उसने उन्हें फर्क नहीं पड़ता। नेहा ने कहा कि, 'मैं मूल रुप से पॉलिटिकल सटायर ही लिखती हूं और उसे गाती हूं। लोगों ने पारंपरिक गीत गाने को कभी कहा। इसके बाद मैंने गांव की बूढ़ी महिलाओं से मिलकर पारंपरिक गीत जुटाए और उसे गाया भी। लेकिन मैं ज्यादातर पॉलिटिकल सटायर ही गाती हूं। मैं कहती हूं कि कभी भाजपा (BJP) ने, कभी सपा (Samajwadi Party) ने, कभी बसपा ने जनता को उल्लू बनाया। कब तक जनता बकलोल बन कर रहेगी।' नेहा ने कहा कि मैं योगियों का सम्मान करती हूं। पर योगी आदित्यनाथ अभी मुख्यमंत्री की भूमिका में हैं और उनसे हम सवाल पूछेंगे।फिर चाहे जो हो जाए।

Next Story

विविध