Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Gaziabad Crime News: पति से विवाद को लेकर महिला ने तीन साल के मासूम बेटे की बेरहमी से कर दी हत्या, कहा- कोई पछतावा नहीं

Janjwar Desk
6 Jan 2022 2:04 PM GMT
Delhi High Court : पत्नी की सहमति पर जोर दिया तो भड़के जज, कहा बीवी से सेक्स की उम्मीद पति का है अधिकार
x

बीवी से सेक्स की उम्मीद पति का है अधिकार

Gaziabad Crime News: महिला अक्सर अपने मायके में रहती थी, जिसपर पति का कहना था कि अगर वह मायके जाए तो बच्चे को भी साथ ले जाए। इसी बात को लेकर पति पत्नी में अक्सर कलह होता था...

Gaziabad Crime News: मान्यता है कि संतान कपूत हो जाते है पर एक मां कभी कुमाता नहीं होती। एक बच्चे की सबसे ज्यादा परवाह सिर्फ और सिर्फ उसकी मां को होती है। मगर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में एक कलयुगी मां ने पति से विवाद के बाद अपने मासूम बच्चे का गला घोंट दिया। हैरान कर देने वाली बात यह है कि महिला को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। उल्टा, महिला ने कहा कि उसने विवाद के जड़ को हमेशा के लिए खत्म कर दिया। दिल दहला देने वाली यह घटना यूपी के गाजियाबाद (Gaziabad Crime News) के भोजपुर थाना क्षेत्र की है। यहां एक महिला ने घरेलू विवाद में तीन साल के मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या (Mother Killed Son) कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। रोंगटे खड़े कर देने वाली यह वारदात भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर में गुरुवार को हुई।

घरेलु विवाद में मासूम की जान गई

पुलिस के अनुसार, पेशे से किसान आकाश का पत्नी सोनम से पिछले पांच सालों से विवाद चला आ रहा है। पति पत्नी के बीच विवाद (Husband Wife Dispute) की वजह यह है कि सोनम ज्यादातर वक्त अपने मायके में बिताती थी। वहीं, सोनम का तीन वर्षीय बेटा अक्षित अपनी दादी और पापा के पास रहता था। इस बात पर पति आकाश नाराज रहता था। पति का कहना था कि अगर वह मायके जाए तो बच्चे को भी साथ ले जाए। मगर, आरोपी मां को यह मंजूर नहीं था। इसी बात को लेकर आए दिन पति पत्नी में कलह होता था। इसी विवाद में गुरुवार 6 जनवरी की सुबह महिला ने अपने तीन साल के बेटे अक्षत का गला दबा दिया। जिससे मौके पर मासूम की मौत हो गई।


महिला ने कबूला जुर्म

इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी महिला सोनम को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। बेटे को साथ में रखने को लेकर पति से उसका अक्सर विवाद होता था। महिला ने कहा कि बेटे को मारकर उसने विवाद की जड़ को ही हमेशा के लिए खत्म कर दिया। महिला ने कहा कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। शुक्रवार 7 जनवरी को आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Next Story