Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

योगीराज : लोकभवन के सामने एक ही परिवार के 5 लोगों ने किया आत्मदाह का प्रयास, पहले भी हो चुके हैं हादसे

Janjwar Desk
5 Feb 2021 10:24 AM GMT
राजस्थान की राजधानी में अब शिक्षिका को पेट्रोल डालकर फूंक डाला रिश्तेदारों ने, उधार के पैसों को लेकर चल रहा था विवाद
x

राजस्थान की राजधानी में अब शिक्षिका को पेट्रोल डालकर फूंक डाला रिश्तेदारों ने, उधार के पैसों को लेकर चल रहा था विवाद

हरदोई में परिवार के मकान को लेकर कुछ विवाद चल रहा है। दबंगों ने उसे परेशान कर रखा है। परिवार स्थानीय प्रशासन से कई बार गुहार लगा चुका है। कोई सुनवाई न होने से आहत आज शुक्रवार 5 फरवरी को परिवार के एक साथ 5 लोगों ने आत्मदाह का प्रयास किया...

जनज्वार, लखनऊ। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में लोकभवन अभिशप्त से हो चुका नजर आ रहा है। यहां आज शुक्रवार 5 फरवरी की सुबह एक ही परिवार के 5 लोगों ने लोकभवन के सामने आत्मदाह का प्रयास करने की कोशिश की। तीन महिलाओं और दो पुरुषों ने खुद को जलाने का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने फुर्ती दिखाते हुए सभी को बचा लिया।

आत्मदाह का प्रयास करने वाला पीड़ित परिवार हरदोई का रहने वाला बताया जा रहा है। हरदोई में परिवार के मकान को लेकर कुछ विवाद चल रहा है। दबंगों ने उसे परेशान कर रखा है। परिवार स्थानीय प्रशासन से कई बार गुहार लगा चुका है। कोई सुनवाई न होने से आहत आज शुक्रवार 5 फरवरी को परिवार के एक साथ पांच लोगों ने आत्मदाह का प्रयास किया।

इससे पहले सोमवार 1 फरवरी के दिन कन्नौज निवासी युवक उमाशंकर ने आत्मदाह की कोशिश की थी। मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों ने युवक को किसी तरह बचा लिया। पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था।

उमाशंकर का कहना था कि वर्ष 1977 में मां की नसबंदी कराने पर उनके परिवार को कुछ ज़मीन पट्टे पर मिली थी। अब लेखपाल और प्रधान मिलकर ज़मीन दूसरे की बता रहे हैं। काफ़ी शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई, इसलिए उसे ये कदम उठाना पड़ा।

लोकभवन के सामने आत्मदाह करने का यह पहला मामला नहीं है। 18 जुलाई 2020 को अमेठी की एक महिला ने संपत्ति विवाद को लेकर लोकभवन के सामने आत्मदाह का प्रयास किया था। मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा लेने के बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में अमेठी के जामो थाने के एसएचओ सहित तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया था।

14 अक्टूबर 2020 को महराजगंज की रहने वाली एक महिला ने लोकभवन के सामने भाजपा कार्यालय में आत्मदाह का प्रयास कर चुकी है। इसके बाद 19 अक्टूबर 2020 को बाराबंकी के एक दंपती ने दो बच्चों सहित लोकभवन के सामने आत्मदाह का प्रयास किया था। परिवार ने अपने 10 और 12 साल के बच्चों पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की थी, वक्त रहते पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया था।

Next Story

विविध