Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Prayagraj News: एडीजी PAC का अजब-गजब फरमान, कहा- सभी दफ्तरों में लगायें मेरी रंगीन तस्वीर, आदेश Viral

Janjwar Desk
5 Feb 2022 3:41 AM GMT
prayagraj news
x

(ADG-PAC का वायरल हुआ अजीबो-गरीब फरमान)

Prayagraj News: भजनी राम अपने विवादित कारनामों के चलते अक्सर विवादों में रहते हैं। अब उनके खाते में यह फोटो वाला नया विवाद जुड़ा है, जिसपर जाँच बिठा दी गई है...

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक आईपीएस (IPS) का अजीबोगरीब फरमान चर्चा बटोर रहा है। बताया जाता है कि यह आईपीएस पहले भी विवादों में रह है। और अब फिर से ये विवादित बयान देकर विवादित हो रहा। अधिकारी से जुड़े नए विवाद के मुताबिक उनने अपने मातहतों को उनके दफ्तरों में अपनी तस्वीर लगाने का फरमान सुनाया है।

जानकारी के मुताबिक एडीजी पीएसी पूर्वी जोन के पद पर तैनात भजनी राम मीणा (Bhajni Ram Meena) का एक आदेश उनके ही गले की फांस बन गया है। एडीजी ने इस आदेश में अपने मातहतों को कहा था कि उनकी तस्वीर सभी संबंधित दफ्तरों में लगाई जाए। तस्वीर का साइज क्या होगा और तस्वीर लेनी कहां से है यह भी उन्होंने अपने द्वारा जारी किए गए पत्र में बताया था।

एडीजी भजनी राम मीणा द्वारा जारी फरमान पत्र की कॉपी सोशल मीडिया वायरल होने के बाद डीजीपी मुकुल गोयल ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। एडीजी मुकुल गोयल ने इस पूरे मामले की जांच के लिए एडीजी पीएसी मुख्यालय अजय आनंद को कहा है।

बताया जाता है कि भजनी राम मीणा 1997 बैच के आईपीएस हैं। वह हाल ही में आईजी से एडीजी के पद पर प्रोन्नत हुए हैं। बताया यह भी जाता है कि भजनी राम अपने विवादित कारनामों के चलते अक्सर विवादों में रहते हैं। अब उनके खाते में यह फोटो वाला नया विवाद जुड़ा है, जिसपर जाँच बिठा दी गई है।

इससे पहले उन्होंने पीएसी के सिपाहियों के स्थानांतरण का एक आदेश जारी कर दिया था, जिसमें उच्चाधिकारियों को हस्तक्षेप कर उसे निरस्त कर दिया गया था। इसके अलावा गाजियाबाद के एक व्यापारी ने भी परिवार में हस्तक्षेप को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि बाद में यह मामला रफा दफा हो गया था। इस जारी फरमान के बाद देखना यह रहेगा कि कोई कड़ी कार्रवाई होती है अथवा इसे भी रफा दफा कर दिया जाएगा।

फोटो लगाना सामान्य प्रक्रिया- ADG

फोटो विवाद के बारे में एडीजी पीएसी भजनी राम मीणा का कहना था कि यह एक सामान्य पत्राचार था। उनकी बतौर आईजी फोटो पहले से मातहतों के दफ्तर में लगी हैं। अब प्रमोशन के बाद के बाद वर्दी में कई बदलाव होते हैं। इस कारण उन्होंने फोटो बदलवाने के लिए सामान्य पत्राचार किया था। जिस फोटो सर्विस एजेंसी की बात लिखी है, वह एजेंसी पूरे प्रदेश में पुलिस विभाग का काम देखती है।

Next Story