Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

Bijnor News Today: मसाज सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, 8 लड़कियां और 6 लड़के रंगे हाथ गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे दबोचा

Janjwar Desk
6 May 2022 4:20 AM GMT
Bijnor News Today: मसाज सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, 8 लड़कियां और 6 लड़के रंगे हाथ गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे दबोचा
x

Bijnor News Today: मसाज सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, 8 लड़कियां और 6 लड़के रंगे हाथ गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे दबोचा

Bijnor News Today: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नजीबाबाद क्षेत्र में स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में कथित सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में नजीबाबाद पुलिस ने 8 लड़कियां और 6 लड़कों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

पुलिस ने गुरूवार को एक स्पा मैनेजर और 8 लड़कियां और 6 लड़के सहित 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों पर अनैतिक तस्करी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उनके खिलाफ नजीबाबाद पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। एक विशेष सूचना पर एक आदमी ग्राहक के रूप में गुरूवार को स्पा का दौरा किया और पाया कि स्पा में काम करने वाली महिलाएं सेक्स ट्रेड में शामिल हैं, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया।

अपराध शाखा बिजनौर और नजीबाबाद पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने फिर नगर के कृष्ण टॉकीज के निकट यूनिक मार्केट के ऊपर स्पा एंड मसाज सेंटर पर छापा मारा और 15 लोगों को गिरफ्तार किया।

नजीबाबाद के पुलिस प्रवक्ता ने कहा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अपराधियों को गिरफ्तार किया, जो सेक्स रैकेट में लिप्त थे। पुलिस ने 6 लड़के और 8 लड़कियो को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने कहा छापे के समय, स्पा सेंटर के एक कमरे में एक महिला और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए थे। पुलिस ने कहा कि पिछले कई दिनों से पुलिस को स्पा में गैरकानूनी गतिविधि के बारे में शिकायतें मिल रही थीं।र

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध