Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

मेरठ में राज खुलने पर ब्वाॅयफ्रेंड ने महिला व उसकी बेटी की कर दी हत्या, जमीन की खुदाई कर दफना दिया शव

Janjwar Desk
23 July 2020 2:30 AM GMT
मेरठ में राज खुलने पर ब्वाॅयफ्रेंड ने महिला व उसकी बेटी की कर दी हत्या, जमीन की खुदाई कर दफना दिया शव
x

शमशाद के साथ महिला व उसकी बेटी का फाइल फोटो।

एक महिला को एक व्यक्ति ने अपनी पहचान बदलकर अपने प्रेम जाच में फांस लिया। फिर वह महिला अपनी बेटी के साथ रहने वली गई, लेकिन राज खुलने पर उसने महिला व उसकी बेटी की हत्या कर दी...

जनज्वार। उत्तरप्रदेश के मेरठ में एक महिला व उसकी बेटी की हत्या उसके ब्वाॅयफ्रेंड ने कर दी। घटना के बाद महिला ब्वाॅयफ्रेंड फरार हो गया है। दरअसल, शमशाद नामक एक शख्स ने गाजियाबाद की रहने वाली शादीशुदा महिला प्रिया को अपने प्रेमजाल में फांस लिया और उसे अपना नाम अमित बताया। दोनों की दोस्ती व प्यार गहराया और उसके बाद महिला शमशाद के साथ रहने लगी। पर, यह राज खुल गया कि वह हिंदू नहीं मुसलिम है। इसके बाद दोनों में झगड़े शुरू हुआ और उसका अंजाम महिला और उसकी बेटी के कत्ल के रूप में सामने आया। घटना को अंजाम देने का आरोप शमशाद पर ही है।

परतापुर पुलिस ने खुदाई कर शव को बाहर निकलवाया है। महिला पिछले पांच साल से अपनी बेटी को लेकर प्रेमी के साथ बतौर पत्नी की तरह रह रही थी। मां-बेटी को जब आसपास के लोगों ने कई दिनों तक नहीं देखा तो शक गहराया। बात पुलिस तक पहुंची और पुलिस ने शक के आधार पर शमशाद से पूछताछ की। उससे पूछताछ के बाद खुदायी की गई व दोनों शव को निकाला गया। पर, नाटकीय ढंग से आरोपी फरार हो गया और पुलिस उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

इस मामले में पुलिस ने कहा है कि मंगलवार (21 July 2020) को उससे पूछताछ की गई थी, बुधवार (22 July 2020) को खुदाई के बाद शव निकाला गया, लेकिन शव बरामद किए जाने के बाद वह फरार हो गया। सिटी एसपी अखिलेश नारायण सिंह ने इस मामले में कहा है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

भूड़रबराल के रहने वाले शमशाद ने 28 मार्च को ही मां-बेटी की हत्या की थी और शव को घर के अंदर जमीन में दफना दिया था। गांव में रहने वाले लोगों ने कई दिनों तक मां-बेटी को नहीं देखा तो उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद शमशाद से उनके बारे में पूछा। उसने ग्रामीणों के सवाल को कोई सही जवाब नहीं दिया। इसके बाद गांव के लोगों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी, तब पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस अब इस मामले की पड़ताल कर रही है और आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश जारी है।

Next Story

विविध