Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

2022 से पहले पार्टी में उथल-पुथल, उपमुख्यमंत्री नहीं-उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष बने मोदी के करीबी पूर्व IAS एके शर्मा

Janjwar Desk
19 Jun 2021 6:28 PM IST
2022 से पहले पार्टी में उथल-पुथल, उपमुख्यमंत्री नहीं-उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष बने मोदी के करीबी पूर्व IAS एके शर्मा
x
एके शर्मा के अलावा कुछ और नेताओं को भी पार्टी में नई जिम्‍मदारी दी गई हैं। यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी के विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की है.....

जनज्वार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी नेता और पूर्व आईएएस एके शर्मा को उत्‍तर प्रदेश बीजेपी का नया उपाध्‍यक्ष बनाया गया है। शर्मा कुछ महीनों पहले ही बीजेपी में शामिल हुए हैं। पिछले दिनों राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज थी कि जल्‍द ही योगी मंत्रिमंडल का विस्‍तार कर एके शर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के दिल्‍ली में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद इन चर्चाओं को और बल मिला था।

एके शर्मा के अलावा कुछ और नेताओं को भी पार्टी में नई जिम्‍मदारी दी गई हैं। यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी के विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की है। प्रांशुदत्त द्विवेदी (फर्रुखाबाद) को युवा मोर्चा, गीताशाक्य राज्यसभा सांसद (औरैया) को महिला मोर्चा, कामेश्वर सिंह (गोरखपुर) को किसान मोर्चा और नरेंद्र कश्यप पूर्व सांसद (गाजियाबाद) को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।

इसी तरह, कौशल किशोर सांसद को अनुसूचित जाति मोर्चा, संजय गोण्ड (गोरखपुर) को अनुसूचित जनजाति मोर्चा और कुंवर बासित अली (मेरठ) को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया है।

गुजरात कैडर में 1988 बैच के आईएएस रहे अरविंद कुमार शर्मा ने इस साल जनवरी में लखनऊ में बीजेपी जॉइन की थी। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। अरविंद कुमार शर्मा पीएम मोदी के नजदीकी लोगों में शुमार हैं। वह एकाएक वीआरएस लेकर यूपी में एमएलसी चुनाव के बीच बीजेपी से जुड़े थे। उन्‍हें बीजेपी ने विधान परिषद का सदस्‍य बनाया।

Next Story

विविध