Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

Gyanvapi Masjid Controversy : मायावती ने ज्ञानवापी विवाद को बताया भाजपा का षडयंत्र, इसके पीछे ये है भाजपा का मकसद

Janjwar Desk
18 May 2022 9:15 AM GMT
Gyanvapi Masjid Controversy : मायावती ने ज्ञानवापी विवाद को बताया भाजपा का षडयंत्र, इसके पीछे ये है भाजपा का मकसद
x

Gyanvapi Masjid Controversy : मायावती ने ज्ञानवापी विवाद को बताया भाजपा का षडयंत्र, इसके पीछे ये है भाजपा का मकसद

Gyanvapi Masjid Controversy : ज्ञानवापी मस्जिद ​विवाद : बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से युवाओं का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा ने ये मुद्दा उठाया।

Gyanvapi Masjid Controversy : यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ( BSP Chief Mayawati ) ने ज्ञानवापी मस्जिद विवाद ( Gyanvapi Masjid dispute ) को भारतीय जनता ( BJP ) पर का सियासी हथियार ( Political Tools ) करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की साजिश ( BJP conspiracy ) है। ऐसा कर भाजपा लोगों का ध्यान बेरोजगारी और महंगाई से भटकाना चाहती है।

ज्ञानवापी ( Gyanvapi Masjid Controversy ) मुद्दे को तूल देकर भाजपा लोगों की धार्मिक भावनाओं ( Religious Sentiments ) को भड़काने का काम कर रही है। एक योजना के तहत धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है। मायावती ( Mayawati ) ने कहा कि लोगों को भाजपा के इस षड्यंत्र से सर्तक रहना होगा।

हालात बिगड़ने की जताई आशंका

मायावती ( Mayawati ) ने 18 मई को अपने बयान में कहा कि देश में निरंतर बढ़ रही गरीबी, बेरोजगारी ओर आसमान छूती महंगाई आदि से जनता का ध्यान बांटने केलिए भाजपा व इनके सहयोगी संगठनों द्वारा चुन चुन कर खासकर धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है। इससे हालात कभी भी बिगड़ सकते हैं। आजादी के वर्षो बाद अब ज्ञानव्यापी, मथुरा, ताजमहल व अन्य स्थलों के मामलों की आड़ में षड्यंत्र कर लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काया जा रहा है। इससे देश कमजोर होगा। भाजपा को इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। एक विशेष धर्म समुदाय से जुड़े स्थानों के नाम भी एक एक कर बदले जा रहे हैं। इससे देश में शांति सद्भाव भाईचारा नहीं बल्कि आपसी नफरत और द्वेष की भावना ही पैदा होगी। इसे देश की आम जनता सतर्क रहे। मायावती ने कहा कि इससे न देश का भला होगा और न ही आम जनता का भला होगा।

Gyanvapi Masjid Controversy : बता दें कि उत्तर प्रदेश में ज्ञानवापी मस्जिद विवाद को लेकर सियासी घमासान दिल्ली तक पहुंच गया है। बनारस सिविल कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के फैसलों से मुस्लिम पक्ष के लोगों को झटका लगा है। वहीं हिंदू पक्ष के लोग सर्वे को सही मानते हैं। सर्वे के दौरान जो बातें उभरकर सामने आई हैं, वो चौंकाने वाली हैं। इस मामले में बुधवार को बनारस सिविल कोर्ट में सुनवाई नहीं हो पाई। अब गुरुवार को एक अन्य याचिका पर इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी


(जनता की पत्रकारिता करते हुए जनज्वार लगातार निष्पक्ष और निर्भीक रह सका है तो इसका सारा श्रेय जनज्वार के पाठकों और दर्शकों को ही जाता है। हम उन मुद्दों की पड़ताल करते हैं जिनसे मुख्यधारा का मीडिया अक्सर मुँह चुराता दिखाई देता है। हम उन कहानियों को पाठक के सामने ले कर आते हैं जिन्हें खोजने और प्रस्तुत करने में समय लगाना पड़ता है, संसाधन जुटाने पड़ते हैं और साहस दिखाना पड़ता है क्योंकि तथ्यों से अपने पाठकों और व्यापक समाज को रू-ब-रू कराने के लिए हम कटिबद्ध हैं।

हमारे द्वारा उद्घाटित रिपोर्ट्स और कहानियाँ अक्सर बदलाव का सबब बनती रही है। साथ ही सरकार और सरकारी अधिकारियों को मजबूर करती रही हैं कि वे नागरिकों को उन सभी चीजों और सेवाओं को मुहैया करवाएं जिनकी उन्हें दरकार है। लाजिमी है कि इस तरह की जन-पत्रकारिता को जारी रखने के लिए हमें लगातार आपके मूल्यवान समर्थन और सहयोग की आवश्यकता है।

सहयोग राशि के रूप में आपके द्वारा बढ़ाया गया हर हाथ जनज्वार को अधिक साहस और वित्तीय सामर्थ्य देगा जिसका सीधा परिणाम यह होगा कि आपकी और आपके आस-पास रहने वाले लोगों की ज़िंदगी को प्रभावित करने वाली हर ख़बर और रिपोर्ट को सामने लाने में जनज्वार कभी पीछे नहीं रहेगा, इसलिए आगे आयें और जनज्वार को आर्थिक सहयोग दें।)

Next Story

विविध