Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

हाथरस: मीडिया से बात कर रहे थे रालोद नेता जयंत चौधरी तभी पुलिस ने कर दिया लाठीचार्ज, कई घायल

Janjwar Desk
4 Oct 2020 1:38 PM GMT
हाथरस: मीडिया से बात कर रहे थे रालोद नेता जयंत चौधरी तभी पुलिस ने कर दिया लाठीचार्ज,  कई घायल
x

Photo:social media

बताया जाता है कि मीडिया से बात कर रहे थे जयंत चौधरी तभी पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, इस लाठीचार्ज में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गिरीश यादव समेत कई लोग जख्मी हो गए...

जनज्वार। उत्तर प्रदेश के हाथरस में राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता लगातार पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया है। बताया जाता है कि मीडिया से बात कर रहे थे जयंत चौधरी तभी पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

इस लाठीचार्ज में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गिरीश यादव समेत कई लोग जख्मी हो गए हैं। राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी पर भी पुलिस ने लाठियां बरसाईं हैं, हालांकि कार्यकर्ताओं ने घेरा बना कर उन्हें सुरक्षित बचा लिया है।


इससे पहले हाथरस में पीड़िता के गांव में राष्ट्रीय लोक दल नेता जयंत चौधरी पहुंचे थे। उन्होंने पीड़िता के परिजनों से घर के अंदर बैठकर मुलाकात भी की। इसी दौरान गांव में आरएलडी और सपा कार्यकर्ताओं का भारी हंगामा हो गया।

उधर हाथरस सदर एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा ने लाठीचार्ज के बारे में मीडिया से कहा 'गांव में अभी 5 से अधिक लोगों के प्रतिनिधिमंडल को जाने की इजाजत नहीं है। हमें समाजवादी पार्टी और RLD के 5 लोगों के नाम मिले थे। तभी कार्यकर्ताओं ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया और बैरिकेडिंग तोड़ डाली। पत्थरबाजी भी की गई। हमारे एक CO घायल हुए हैं। भीड़ को नियंत्रण में लेने के लिए हमें लाठीचार्ज करना पड़ा। अभी हालात सामान्य हैं।'

बताया जाता है कि काफी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा शुरू कर दिया गया और बैरिकेडिंग तोड़ दी गयी। इसके बाद पुलिस ने दौड़ाकर लाठियां भांजनी शुरू कर दी। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भारी हंगामे के बीच पीड़ित परिजन से मुलाकात की थी।

Next Story

विविध