Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

देवरिया के भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह का दिल का दौरा पड़ने से 75 साल की उम्र में निधन

Janjwar Desk
21 Aug 2020 4:02 AM GMT
देवरिया के भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह का दिल का दौरा पड़ने से 75 साल की उम्र में निधन
x
जन्मेजय सिंह की कोरोना जांच निगेटिव आयी थी, पेस मेकर लगाने के दौरान उन्हें हार्ट अर्टक आया व उनकी मौत हो गई। उनकी अपने क्षेत्र में अच्छी पकड़ थी और बसपा व भाजपा से विधायक निर्वाचित होते रहे...

देवरिया। उत्तरप्रदेश के सदर देवरिया विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक जन्मेजय सिंह का गुरुवार की रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जन्मेजय सिंह 75 वर्ष के थे।

परिवार की लोगों के अनुसार, गुरुवार की रात लखनऊ स्थित आवास पर उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। फिर रात दस बजे स्थिति अधिक गंभीर होने पर लोहिया संस्थान रेफर किया गया। वहां मेडिसिन विभाग के डाॅक्टरों ने उन्हें कार्डियोलाॅजी विभाग में रेफर किया। पर, लोहिया संस्थान में पेस मेकर लगाने के दौरान उनकी मौत हो गई।

इससे पहले सिविल अस्पताल में उनकी कोरोना जांच करायी गई थी जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आयी थीं। जन्मेजय सिंह भाजपा से पहले बसपा में थे और उससे भी विधायक निर्वाचित हुए थे।

सात जुलाई 1945 को जन्मे जन्मेजय सिंह ने 2000 के उपचुनाव में पहली बार विधायक का चुनाव जीता। वे उस समय बसपा से चुनाव लड़े थे। फिर 2002 के चुनाव में सपा के उम्मीदवार को हराया। 2007 में वे बसपा से भाजपा में आ गए। 2012 में उन्होंने बसपा तो 2017 में सपा के उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराया।

Next Story