Begin typing your search above and press return to search.
समाज

हिंदू लड़के से मुस्लिम लड़की ने की शादी, धर्म भी बदला, बहन ने पूर्व BJP मेयर पर लगाए धर्म परिवर्तन के आरोप

Janjwar Desk
17 Aug 2020 12:13 PM IST
Kanpur News: शादी के नाम पर लड़कियों से ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, NRI बनकर ऐसे ठगे करोड़ों रुपए
x

मैट्रिमोनियल साइट पर युवक ने ठगे करोड़ों रुपए

लड़की की बहन ने पूर्व मेयर शकुंतला भारती पर मुस्लिम लड़कियों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराकर हिंदू लड़कों के साथ शादी करवाने के गंभीर आरोप लगाए हैं.

जनज्वार। जनज्वार। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बीजेपी की पूर्व मेयर शकुंतला भारती पर मुस्लिम लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनका धर्म परिवर्तन और फिर हिंदू लड़कों के साथ शादी करवाने का गंभीर आरोप लगा है। पूर्व मेयर शकुंतला भारती ने खुद पर लगे इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि अगर कोई ये आरोप साबित कर दे तो वह उत्तर प्रदेश को छोड़ देंगी। बता दें, पूर्व मेयर पर यह आरोप उस लड़की की बहन ने लगाए हैं, जिसने बीते दिनों घर से भागकर एक हिंदू लड़के से शादी कर ली थी। पुलिस पूरे मामले पर जांच की बात कह रही है।

अलीगढ़ के थाना सासनी गेट इलाके में रहने वाली मुस्लिम युवती बीते अगस्त को घर से अचानक कहीं चली गई। इस मामले में युवती के जीजा ने थाना सासनी गेट थाने में ऋषभ नाम के एक लड़के के खिलाफ साली को भगाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। परवेज ने यह भी आरोप लगाया कि युवती अपने साथ घर के गहने और रुपए लेकर फरार हुई है। साथ ही वह ऋषभ के साथ धर्म परिवर्तन करके शादी कर रही है। पुलिस ने युवती के जीजा की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने युवती को बरामद कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। युवती ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिया कि वह बालिग है और उसने अपनी मर्जी से ऋषभ के साथ शादी की है। युवती ने कहा कि उसने आर्य समाज मंदिर में युवक के साथ शादी कर ली है और अब उसका नाम प्रीति है। प्रीती ने बताया कि उसने 10 अगस्त को लखनऊ में आर्य समाज मंदिर में शादी की है।

इधर, रविवार को युवती की बहन से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व मेयर शकुंतला भारती के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बहन 7 अगस्त से घर पर नहीं है। थाना सासनी गेट में एफआईआर कराई और पुलिस के पास गई तो पहले तो पुलिस टालती रही, लेकिन मीडिया को बुलाने की धमकी देने के बाद पुलिस ने थोड़ी देर बाद ही बहन को हाजिर कर दिया। उन्होंने कहा कि वह पूर्व मेयर शकुंतला भारती के साथ गाड़ी में आई थी। शकुंतला भारती मुस्लिम लड़कियों का धर्म परिवर्तन करा रही है। उन्होंने मेरी बहन का भी धर्म परिवर्तन करा दिया है। पूर्व मेयर शकुंतला भारती ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है।

हिंदू युवक से शादी करने वाली लड़की ने बताया कि उसकी किसी ने जबरदस्ती शादी नहीं कराई है। युवती ने यह भी कहा कि पूर्व मेयर का शादी से कोई लेना देना नहीं है। उसकी बहन ने जो आरोप लगाए हैं वह गलत है। मेरी बहन नहीं चाहती है कि मैं इन लोगों के साथ रहूं। वहीं, युवक ऋषभ ने बताया कि उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। इसलिए वह अपनी सुरक्षा के लिए शकुंतला भारती के पास खुद गया था। उन्होंने शादी होने के बाद प्रशासनिक रूप से मेरी मदद की थी।

Next Story

विविध