Begin typing your search above and press return to search.
पर्यावरण

UP : पराली जलाने को लेकर 9 किसानों को मिला नोटिस, रोकी गई PM किसान सम्मान निधि की रकम

Janjwar Desk
22 Nov 2022 9:35 AM GMT
UP : पराली जलाने को लेकर 9 किसानों को मिला नोटिस, रोकी गई PM किसान सम्मान निधि की रकम
x

UP : पराली जलाने को लेकर 9 किसानों को मिला नोटिस, रोकी गई PM किसान सम्मान निधि की रकम

UP News: जिला प्रशासन ने सख्त निर्देश भी जारी किया था। अपने आदेश में प्रशासन ने कहा था कि यदि कोई किसान पराली जलाते हुए पकड़ा गया तो उसपर 2500 रूपये से 15000 तक जुर्माना वसूला जाएगा...

UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया में पराली ना जलाने को लेकर किसानों को सख्त दिशा-निर्देश दिये गये हैं। इसी बात को लेकर कई किसानों पर जुर्माना लगाया गया है। पराली ना जले इसके लिए स्थानिय प्रशासन ने पराली की खरीद फरोख्त को लेकर व्यवस्था की थी, ऐसा मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है।

सूबे से किसानों द्वारा पराली जलाने की खबरें सामने आती रहती हैं। जिसके चलते पर्यावरण में प्रदूषण की समस्या आ रही है। इसे देखते हुए उप कृषि निदेशक विकेश पटेल ने कड़ा कदम उठाया है। विकेश पटेल ने जनपद के लगभग 9 किसानों को पराली जलाते पाए जाने पर उन्हें मिलने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पर रोक लगा दी है। साथ ही इन किसानों को नोटिस भी जारी किया गया है।

बताया जा रहा है कि जनपद देवरिया में जब से धान की फसल तैयार हुई है, कटने से पहले ही जिला प्रशासन ने किसानों को पराली जलाने से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के विषय में जागरूक किया था। इसके अलावा जिला प्रशासन ने सख्त निर्देश भी जारी किया था। अपने आदेश में प्रशासन ने कहा था कि यदि कोई किसान पराली जलाते हुए पकड़ा गया तो उसपर 2500 रूपये से 15000 तक जुर्माना वसूला जाएगा।

बावजूद इसके किसान नहीं माने और राजस्व विभाग ने एक दर्जन से अधिक किसानों से जुर्माना की राशि वसूल की है। इसके बाद जिलाधिकारी के नेतृत्व में सभी SDM और कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ राजस्व की टीम ने बैठक कर निर्णय लिया था कि किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए उनसे पराली खरीदने की व्यवस्था की जाए।

किसानों से पराली खरीदने के लिए शुभम बॉयो एनर्जी द्वारा 150 रूपये प्रति क्विंटल की दर से पराली खरीद का निर्णय लिया गया था। बताया जा रहा कि इसके बाद किसानों से कई सौ टन पराली खरीदी गई। इसके बावजूद भी किसान पराली जला रहे हैं। कृषि विभाग से मिलने वाली योजनाओं का लाभ और किसान सम्मान निधि पर भी रोक लगा लगाने के निर्देश जारी करने के बाद भी किसान पराली जला रहे हैं।

उप कृषि निदेशक विकेश पटेल ने बताया कि जिले में 9 किसानों को पराली जलाते हुए पाया गया, जिन्हें पीएम किसान सम्मान निधि रोकने के विषय में नोटिस जारी किया गया है। साथ ही इन्हें मिलने वाली कृषि विभाग की अन्य सरकारी योजनाओं पर आजीवन प्रतिबंध लगाने पर भी विचार किया जा रहा है।

Next Story

विविध