Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

योगीराज : जौनपुर में दबंगों ने दिनदहाड़े पिता-पुत्र को मारी गोली, बेटे की मौत

Janjwar Desk
19 Sept 2020 3:12 PM IST
योगीराज : जौनपुर में दबंगों ने दिनदहाड़े पिता-पुत्र को मारी गोली, बेटे की मौत
x
जौनपुर (Jaunpur) जिले के शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के भरौली गांव में मामूली विवाद में पिता-पुत्र पर दबंग पड़ोसियों ने जमकर गोलियां बरसाई. इस वारदात में बेटे की मौत हो गई, वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी...

जनज्वार। जौनपुर (Jaunpur) जिले के शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के भरौली गांव में मामूली विवाद में पिता-पुत्र पर दबंग पड़ोसियों ने जमकर गोलियां बरसाई. इस वारदात में बेटे की मौत हो गई, वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है. वारदात के बाद गांव में सन्नाठा पसरा हुआ है. घटना के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. जहां आरोपी तारिक अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारते हुए नजर आ रहा है.

जानकारी के अनुसार भरौली गांव निवासी इस्तियाक का अपने पड़ोसी से किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही थी. शनिवार को एक बार फिर दोनों पक्षो में विवाद हो गया.आरोप है कि विपक्षी ने अवैध असलहे से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दिया. इस वारदात में इश्तियाक और ओसामा गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों को अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने ओसामा को मृत घोषित कर दिया. उधर पिता की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

एसपी राजकरण ने बताया कि तारिक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें बनाई गई है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है. वहीं मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है. घटना के बाद गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

Next Story

विविध