Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

UP: दलित लड़की संग यौन दुराचार करने के आरोप में नाबालिग पर मामला दर्ज

Janjwar Desk
6 April 2021 12:22 PM IST
UP: दलित लड़की संग यौन दुराचार करने के आरोप में नाबालिग पर मामला दर्ज
x

दलित छात्रा को एकतरफा प्रेम करने वाले लड़के ने उतार दिया मौत के घाट 

पुलिस के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई, जब बच्ची घर के बाहर खेल रही थी और उसके माता-पिता काम पर गए हुए थे, बच्ची का पिता खेत में मजदूर है....

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में कलान पुलिस क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले एक गांव में महज चार साल की एक दलित लड़की संग कथित तौर पर यौन दुराचार करने के आरोप में 17 साल के एक लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई, जब बच्ची घर के बाहर खेल रही थी और उसके माता-पिता काम पर गए हुए थे। बच्ची का पिता खेत में मजदूर है।

आरोपी एसी इलाके का निवासी है। शिकायत दर्ज होने के बाद उसे पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया। वह अपने स्कूल से भी पहले निकाला जा चुका है।

इस मामले के जांच अधिकारी जलालाबाद के सर्किल ऑफिसर (सीओ) मासा सिंह ने कहा, "मैं गांव गया था। वहां से सबूत जुटाए हैं। बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी ने उसे कैंडी के लिए 10 रुपये देने का लालच दिखाया। इसके बाद उसने बच्ची को गलत ढंग से छूना शुरू किया और जब बच्ची ने रोना शुरू किया, तब आसपास खेल रहे दूसरे बच्चों की इस ओर नजर पड़ी।"

उन्होंने आगे कहा, "पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की। अब हम आगे की कार्रवाई करने के लिए आरोपी के उम्र की पुष्टि कर रहे हैं। बच्ची को मेडिकल जांच कराने के निए भेज दिया गया है, जहां उसकी हालत अभी स्थिर है।"

Next Story

विविध