Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

UP Cabinet Ministers List: योगी मंत्रिमंडल में किस-किसको मिलेगी जगह, दिल्ली में फाइनल मीटिंग

Janjwar Desk
24 March 2022 12:08 AM IST
UP Cabinet Ministers List: योगी मंत्रिमंडल में किस-किसको मिलेगी जगह, दिल्ली में JP नड्डा के घर फाइनल मीटिंग
x

UP Cabinet Ministers List: योगी मंत्रिमंडल में किस-किसको मिलेगी जगह, दिल्ली में JP नड्डा के घर फाइनल मीटिंग

UP Cabinet Ministers List: उत्तर प्रदेश में 25 मार्च को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में यूपी सरकार (UP Govt) का शपथ ग्रहण समारोह होगा. इसको लेकर तैयारी जोरो पर है. योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में किसको जगह मिलेगी.

UP Cabinet Ministers List: उत्तर प्रदेश में 25 मार्च को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में यूपी सरकार (UP Govt) का शपथ ग्रहण समारोह होगा. इसको लेकर तैयारी जोरो पर है. योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में किसको जगह मिलेगी. केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा को सरकार में फिर से जिम्मेदारी मिलेगी या नहीं. इन सभी मुद्दों पर मंथन के लिए दिल्ली में आज बीजेपी के अध्यक्ष नड्डा के घर बैठक होने वाली है. यूपी के कार्यवाहक सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) दिल्ली पहुंचे हैं.

दिल्ली में होने वाली बैठक में अमित शाह के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, बीएल संतोष, योगी आदित्यनाथ और सुनील बंसल शामिल होंगे. उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने बाद योगी आदित्यनाथ सीधे दिल्ली पहुंचे.

कल यानी गुरूवार को लखनऊ में शाम 4 बजे बैठक होगी. बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बैठक में हिस्सा लेंगे. इसी बैठक में योगी आदित्यनाथ को विधानमंडल दल के नेता चुना गया है. यूपी में काफी समय बाद लगातार दूसरी बार किसी पार्टी की सरकार बनने जा रही है.

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत के साथ लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है. इस बार योगी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह ऐताहासिक होने वाला है. योगी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा. समारोह में 12 राज्यों के सीएम को न्योता दिया गया है. शपथ ग्रहण समारोह में 60 हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे, इनमें 6 से 7 हज़ार ख़ास लोग होंगे.

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi), गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई पदाधिकारी समारोह में शामिल होंगे. शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले लाभार्थियों को भी बुलाया गया है. नाथ संप्रदाय समेत बाबा रामदेव, मथुरा, वृंदावन, अयोध्या हरिद्वार समेत देश के कई राज्यों से जुड़े संतों को भी बुलाया गया है. 2500 प्रवासी बुलाए गए.

Next Story

विविध