Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

Varanasi MMS Video: मोहाली और कानपुर के बाद वाराणसी के गेस्ट हाउस में बनाए गये लड़कियों के कपड़े बदलते वीडियो

Janjwar Desk
9 Oct 2022 1:13 PM IST
Varanasi MMS Video: मोहाली और कानपुर के बाद वाराणसी के गेस्ट हाउस में बनाए गये लड़कियों के कपड़े बदलते वीडियो
x

Varanasi MMS Video: मोहाली और कानपुर के बाद वाराणसी के गेस्ट हाउस में बनाए गये लड़कियों के कपड़े बदलते वीडियो

Varanasi MMS Video: चंडीगढ़ और कानपुर के बाद अब वाराणसी के जेपी गेस्ट हाउस में छात्राओं का MMS बनाए जाने की बात सामने आई है। लड़कियों का आरोप है कि उनके कपड़े बदलते हुए वीडियो शूट किये गये। इस बात का खुलासा, कोलकाता से आई छात्राओं द्वारा सिगरा थाने के परेड कोठी इलाके में बने गेस्ट हाउस के...

Varanasi MMS Video: चंडीगढ़ और कानपुर के बाद अब वाराणसी के जेपी गेस्ट हाउस में छात्राओं का MMS बनाए जाने की बात सामने आई है। लड़कियों का आरोप है कि उनके कपड़े बदलते हुए वीडियो शूट किये गये। इस बात का खुलासा, कोलकाता से आई छात्राओं द्वारा सिगरा थाने के परेड कोठी इलाके में बने गेस्ट हाउस के डॉरमेट्री में कपड़े बदलने के दौरान हुआ। छात्राओं को शक हुआ, तो उन्होंने पुलिस बुलाई।

पुलिस ने डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर की जांच की, तो शिकायत सही पाई गई। पुलिस ने गेस्ट हाउस के मैनेजर राजेश कुमार सहित दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। सिगरा थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि मामले में गेस्ट हाउस मैनेजमेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि, कोलकाता का एक NGO गरीब मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए काम करता है। NGO की तरफ से 20 छात्र-छात्राओं का एक ग्रुप वाराणसी टूर पर पहुँचा है। छात्र-छात्राओं समेत NGO के बाकी लोग कैंट रेलवे स्टेशन के सामने परेड कोठी क्षेत्र के जेपी गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। इसके लिए गेस्ट हाउस में 7 कमरे और एक डॉरमेट्री बुक कराई थी।

इसी जे.पी. गेस्ट हाउस का बताया जा रहा मामला

शनिवार 9 अक्टूबर को NGO से जुड़ी कुछ महिलाएं और छात्राएं गेस्ट हाउस की डॉरमेट्री में कपड़े बदल रही थीं। उसी दौरान उनकी नजर होटल के CCTV कैमरे पर पड़ी, तो उन्हें शक हुआ। सभी ने NGO संचालक को CCTV के बारे में बताया। संचालक ने गेस्ट हाउस के रिसेप्शन पर बैठे मैनेजर से पूछा कि कैमरे चालू हैं या बंद हैं।

मैनेजर ने बताया कि कैमरे बंद हैं। मगर, शक होने पर NGO संचालक ने सिगरा थाने की पुलिस से शिकायत की। पुलिस गेस्ट हाउस पहुंची और CCTV कैमरे का DVR कब्जे में लेकर सिगरा थाने ले गई। जांच पड़ताल की तो शिकायत सही मिली। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Kanpur MMS Video : कानपुर MMS वीडियो

इससे पहले कानपुर में रावतपुर स्थित तुलसी नगर के गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा का अश्लील वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आया था। खुलासा होने पर हॉस्टल की अन्य छात्राओं ने थाने पहुंचकर हंगामा काटा था। उनका कहना था कि आरोपी वहां रोज आता था। ऐसे में शक है कि उसने दूसरी छात्राओं के भी वीडियो बनाए होंगे। हालांकि बाद में पुलिस ने इस मामले में हॉस्टल वार्डन, हॉस्टल संचालक सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में क्या हुआ था?

Mohali के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (Chandigarh University) में पढ़ने वाली 60 से ज्यादा छात्राओं के नहाने हुए वीडियो बनकर वायरल हुए थे। इस आरोप में हिमाचल पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनमें लड़की ने जिस युवक की तस्वीर दिखाई थी उसे शिमला के ढली से पकड़ा गया है। उसका नाम रंकज वर्मा है। वहीं दूसरे आरोपी सन्नी मेहता को रोहड़ू से अरेस्ट किया गया। इससे पहले पंजाब पुलिस ने वीडियो बनाने वाली लड़की को गिरफ्तार किया था। छात्राओं के कपड़े बदलने का वीडियो CCTV में कैद:वाराणसी के जेपी गेस्ट हाउस में रुका था ग्रुप, मैनेजर सहित 2 हिरासत में

Next Story

विविध