Begin typing your search above and press return to search.
समाज

Almora News: अल्मोड़ा की बिनसर नदी में गिरी बारात से लौट रही ऑल्टो, 4 लोगों की मौत का अंदेशा

Janjwar Desk
3 Dec 2022 6:43 AM GMT
Almora News: अल्मोड़ा की बिनसर नदी में गिरी बारात से लौट रही ऑल्टो, 4 लोगों की मौत का अंदेशा
x
Almora News: अल्मोड़ा जिले के भैंसियाछाना ब्लॉक में बारातियों को लेकर लौट रही एक अल्टो कार खाई में जा गिरी। इस हादसे में 4 लोगों की मौत की सूचना है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

Almora News: अल्मोड़ा जिले के भैंसियाछाना ब्लॉक में बारातियों को लेकर लौट रही एक अल्टो कार खाई में जा गिरी। इस हादसे में 4 लोगों की मौत की सूचना है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। यह हादसा अल्मोड़ा-सेराघाट मार्ग में जमराडी बखरिया के बीच नौगांव के पास हुआ है।

जानकारी के मुताबिक परसों शुक्रवार को एक बारात काफलीगैर बागेश्वर से बेरीनाग गयी थी। जो आज रविवार की सुबह वापस लौट रही थी। इसी दौरान बारातियों से भरी एक अल्टो नौगांव के पास बिनसर नदी में जा गिरी। घटना के बाद आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाल निजी वाहन से पास के नजदीकी अस्पताल को भेज दिया है।

खबर लिखने तक प्रशासन की टीम घटनास्थल नहीं पहुंची है। ग्रामीणों के मुताबिक 4 लोगो की मौत हो चुकी है। जिसमे 2 महिलाए व 2 पुरुष बताए जा रहै है। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि तहसीलदार व पटवारी मौके के लिए रवाना हो गए है। एसडीआरएफ की टीम भी रास्ते में है। घटनास्थल पहुंचने के बाद ही स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध