Begin typing your search above and press return to search.
उत्तराखंड

Dehradun News: अब रामलीला से लौट रहे युवकों की कार गिरी खाई में, तीन की मौके पर ही हुई मौत

Janjwar Desk
6 Oct 2022 8:26 AM GMT
Dehradun News: अब रामलीला से लौट रहे युवकों की कार गिरी खाई में, तीन की मौके पर ही हुई मौत
x

Dehradun News: अब रामलीला से लौट रहे युवकों की कार गिरी खाई में, तीन की मौके पर ही हुई मौत

Dehradun News। उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब खबर बागेश्वर जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई।

Dehradun News। उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब खबर बागेश्वर जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे की वजह बनी कार में सवार चार युवक रामलीला देखकर वापस घर लौट रहे थे, तभी बागेश्वर में देर रात बागेश्वर दफौट मोटर मार्ग में बिलौना-दफौट पुलिस लाइन बाइपास पर युवकों की ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में तीन युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया। घटना पौने दो बजे रात की है।


पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा ने बताया कि युवक रामलीला देखने के बाद वापस घर लौट रहे थे। दुर्घटनाग्रस्त अल्टो कार संख्या यूके 02 ए 3030 में चार युवक सवार थे। जिसमें तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मुत्यु हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। दुर्घटना में मनोज कुमार पुत्र पूरन सिंह उम्र 35 वर्ष ग्राम सिमतोली दफौट घायल है। वहीं विजय सिह पुत्र सुरेश सिह सिमतोली उम्र 30 वर्ष, रोहित सिंह पुत्र भूपाल सिंह उम्र 20 वर्ष व सुनील सिंह पुत्र सुरेश सिह उम्र 21 वर्ष की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मनोज कुमार को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया है।

हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस व आपदा प्रबंधन टीम उपजिलाधिकारी हरिगिरि, सीओ शिवराज राणा घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतकों के शवों का पंचनामा भरने के बाद उनके पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि घटना देर रात्रि की है। दुर्घटना किस कारण से हुई, यह जांच के बाद ही पता चलेगा। घटना की सूचना ग्राम प्रहरी के माध्यम से परिजनों को दे दी गई है। सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पहुंच गए हैं। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध