Begin typing your search above and press return to search.
समाज

Dehradun Samachar: मुरादाबाद की प्रियंका को पति ने ही लगाया था उत्तराखंड में ठिकाने, देवप्रयाग पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

Janjwar Desk
6 Aug 2022 5:36 PM GMT
Dehradun Samachar: मुरादाबाद की प्रियंका को पति ने ही लगाया था उत्तराखंड में ठिकाने, देवप्रयाग पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार
x
Dehradun News, Dehradun Samachar। पति के केदारनाथ यात्रा पर गई प्रियंका की केदारनाथ से वापसी के दौरान सेल्फी लेते समय हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। अब प्रियंका के पति पर ही प्रियंका को धक्का देकर खाई में फेंकने का आरोप लगा है।

Dehradun News, Dehradun Samachar। पति के केदारनाथ यात्रा पर गई प्रियंका की केदारनाथ से वापसी के दौरान सेल्फी लेते समय हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। अब प्रियंका के पति पर ही प्रियंका को धक्का देकर खाई में फेंकने का आरोप लगा है। महज तीन सप्ताह पूर्व ही प्रेम विवाह करने वाले प्रियंका के पति राहुल के खिलाफ देवप्रयाग थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद राहुल को देवप्रयाग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के सिविल लाइन थाना अंतर्गत शेख धर्मपुर निवासी राहुल सैनी अपनी पत्नी प्रियंका (28 वर्ष) की गुजरे मंगलवार को केदारनाथ यात्रा से वापस लौटने के दौरान देवप्रयाग थाना क्षेत्रांतर्गत कौड़ियाला के पास सौडपानी में खाई में गिरने से मौत हो गई थी। राहुल के मुताबिक प्रियंका सेल्फी लेते समय हादसे का शिकार हो गई थी। राहुल ने पुलिस को बताया था कि वह रास्ते में रुककर सिगरेट पी रहा था जबकि प्रियंका सेल्फी खींचते वक्त खाई में गिर गई थी। प्रियंका का शव अगले दिन बरामद किया गया था। राहुल के बयान के आधार पर सबने इसे सेल्फी लिए जाने के दौरान हुआ हादसा मान लिया था। लेकिन दो अगस्त की रात हुए इस हादसे के मामले में तीन दिन बाद अब नया मोड़ आ गया है। मृतका के भाई ने अपने बहनोई के खिलाफ दहेज हत्या, मारपीट और एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करा दिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद देवप्रयाग पुलिस ने आरोपी पति राहुल को उसके घर मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने एक माह पूर्व ही परिजनों की मर्जी के खिलाफ विवाह किया था।

इस मामले में पांच अगस्त को प्रियंका के भाई गौरव कुमार ने देवप्रयाग थाने में अपने बहनोई राहुल के खिलाफ तहरीर दी। राहुल के अनुसार बीती सात जुलाई को प्रियंका व राहुल का प्रेम विवाह घरवालों के विरोध के बावजूद हुआ था। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। प्रेम विवाह करने के बावजूद राहुल दहेज के लिए प्रियंका से झगड़ा करता रहता था। 31 जुलाई को हरिद्वार ले जाने की बात कहकर राहुल प्रियंका को लेकर केदारनाथ निकल गया। दो जुलाई को लौटते वक्त सौड़ पाणी के समीप उसने प्रियंका को धक्का देकर खाई में गिरा दिया जिससे प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई।

देवप्रयाग थाने के प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि राहुल और प्रियंका की शादी को सात साल से कम अवधि होने की वजह से दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ मारपीट और एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर रविंद्र चमोली मामले की विवेचना कर रहे हैं।

Next Story

विविध