Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Ramnagar News : BDO पर दलितों से गाली-गलौच करने का आरोप, पुलिस में दी शिकायत, भ्रष्टाचार के भी कई गम्भीर आरोपों से घिरी महिला अधिकारी

Janjwar Desk
23 March 2022 10:57 PM IST
Ramnagar News : BDO पर दलितों से गाली-गलौच करने का आरोप, पुलिस में दी शिकायत, भ्रष्टाचार के भी कई गम्भीर आरोपों से घिरी महिला अधिकारी
x
विकास खंड रामनगर की एक महिला ग्राम पंचायत अधिकारी पर ग्रामीणों ने दलितों के साथ गाली-गलौच करके उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। अपनी कार्यशैली से अक्सर विवादों के केंद्र में रहने वाली महिला वीडीओ के खिलाफ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र चंदोला ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी हैं।

Ramnagar News। विकास खंड रामनगर की एक महिला ग्राम पंचायत अधिकारी पर ग्रामीणों ने दलितों के साथ गाली-गलौच करके उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। अपनी कार्यशैली से अक्सर विवादों के केंद्र में रहने वाली महिला वीडीओ के खिलाफ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र चंदोला ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी हैं। इसके साथ ही कई पंचायत प्रतिनिधियों ने भी इस महिला अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्राम पंचायत अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए मुख्य विकास अधिकारी को शिकायत की है।


जानकारी के मुताबिक ग्राम आनंद नगर (मालधन) की पंचायत अधिकारी कुमारी मजहबी के खिलाफ गांव के कई जनप्रतिनिधियों ने मोर्चा खोल दिया है। एक मृत्यु प्रमाण-पत्र बनाये जाने के मामले में उन पर दलित समुदाय के लोगों को जातिसूचक गालियां देते हुए उन्हें अपमानित किये जाने का आरोप लगा है। इस मामले में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र चंदोला ने तो बकायदा महिला पंचायत अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी हैं। मालधन चौकी में दी गई इस तहरीर में देवेंद्र चंदोला ने आरोप लगाया कि वह परसों सोमवार की दोपहर स्वर्गीय बलदेव पुत्र बहादुर राम निवासी आनन्दनगर (नत्थावली) के मृत्यु प्रमाण-पत्र हेतु ब्लाक कार्यालय गया था। इस दौरान अचानक ही ग्राम पंचायत अधिकारी (वीडीओ) कुमारी मजहबी कार्यालय में आई और उनको तथा मालधन क्षेत्र के लोगों व जनप्रतिनिधियों को जातिसूचक गालियां देने लगी। ब्लॉक कांग्रेस और यूथ कांग्रेस विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष देवेंद्र चंदोला ने महिला अधिकारी पर अपने आप को धमकाने का भी आरोप लगाया हैं। चंदोला ने प्रशासन से मांग की है कि विवादित वीडीओ को रामनगर विकास खण्ड से ही हटाया जाए। यदि इनको विकास खण्ड से नहीं हटाया गया तो वह अनशन करने के लिए मजबूर होंगे।

इस ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ जिला पंचायत सदस्य कुमारी मीरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल, क्षेत्र पंचायत सदस्य तनुजा देवी, क्षेत्र सदस्य रीना देवी, ग्राम प्रधान आरती देवी, ग्राम प्रधान अनिल कुमार सहित कई वर्तमान और पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों ने मुख्य विकास अधिकारी को शिकायत भेज कर कार्यवाही की मांग की मांग की हैं।

दूसरी ओर आनंदनगर (मालधन) की ग्राम प्रधान आरती ने महिला अधिकारी पर निर्माण कार्यों के भुगतान के एवज में 15% कमीशन एडवांस में मांगने का आरोप लगाया हैं। ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया कि यह पंचायत अधिकारी 25 कुर्सियों के भुगतान के एवज में बीस हजार रुपये मांग रही हैं। ग्राम प्रधान आरती का यह भी आरोप है कि पंचायत अधिकारी उनकी गैर मौजूदगी में पंचायत की कार्यवाही करती हैं।

बताते चलें कि यह महिला अधिकारी अपनी कार्यशैली के चलते सदा से ही विवादों में रहती हैं। बीते साल यह कोटाबाग विकास खण्ड के बैलपड़ाव क्षेत्र में तैनात थीं। वहां भी इन पर तमाम भ्र्ष्टाचार के आरोप लगे थे। उन दिनों इनका वीडियो भी वायरल हुआ था। यहां इनकी शिकायतों के बाद मंत्री स्तर से हस्तक्षेप होने पर इनको कोटाबाग विकास खण्ड से हटाया गया था।

संभावना व्यक्त की जा रही है कि जनपद नैनीताल के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) इस मामले की जांच के लिए जल्द ही विकास खण्ड कार्यालय में आएंगे। इस मामले में महिला अधिकारी का पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल पर सम्पर्क किया गया तो उनका फोन स्विच ऑफ मिला।

Next Story

विविध