Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Waseem Rizvi News : वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी को बड़ा झटका, शिया वक्फ बोर्ड के सदस्य पद से हुए बेदखल

Janjwar Desk
15 Jun 2022 9:43 AM GMT
Waseem Rizvi News : वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी को बड़ा झटका, शिया वक्फ बोर्ड के सदस्य पद से हुए बेदखल
x

Waseem Rizvi News : वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी को बड़ा झटका, शिया वक्फ बोर्ड के सदस्य पद से हुए बेदखल

Waseem Rizvi News : उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र त्यागी को शिया वक्फ बोर्ड के सदस्य पद से हटा दिया है, हिंदू धर्म अपनाने के बाद शिया वक्फ बोर्ड की ओर से उनको सदस्य पद से हटाए जाने को लेकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र भेजा गया था...

Waseem Rizvi News : इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने वाले वसीम रिजवी (Waseem Rizvi) उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी (Jitendra Narayan Tyagi) को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शिया वक्फ बोर्ड (Shia Waqf Board) और सुन्नी वक्फ बोर्ड (Sunni Waqf board) में दो बड़े बदलाव हुए है। शिया वक्फ बोर्ड (Shia Waqf board) ने वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी (Waseem Rizvi News) को पद से हटा दिया है। इससे पहले भ्रष्टाचार के आरोप के बाद हुई जांच में दोषी पाये जाने पर वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी को मुतवल्ली पद से हटा दिया गया था। वसीम रिजवी अब सदस्य पद से हटाए गए हैं। वहीं टीले वाली मस्जिद के इमाम सुन्नी सेंट्रल बोर्ड ने मौलाना अब्दुल मन्नान रहमानी को उनके पद से बर्खास्त कर दिया है। उनके तकरीर और नमाज पढ़ने पर पाबंदी लगा दी गई है।

आनंदीबेन पटेल ने वसीम रिजवी को पद से हटाया

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने वसीम रिजवी (Waseem Rizvi News) उर्फ जितेंद्र त्यागी को शिया वक्फ बोर्ड के सदस्य पद से हटा दिया है। बता दें कि वसीम रिजवी (Waseem Rizvi News) साल 2021 में कोर्ट से बोर्ड के सदस्य बने थे। हिंदू धर्म अपनाने के बाद शिया वक्फ बोर्ड की ओर से उनको सदस्य पद से हटाए जाने को लेकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र भेजा गया था।

यति नरसिंहानंद ने सनातन धर्म में कराया था शामिल

आपको जानकारी के लिए बता दें कि 6 दिसंबर 2021 को वसीम रिजवी (Waseem Rizvi News) ने इस्लाम धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया और जितेंद्र नारायण त्यागी नाम रखा था। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती (Yati Narsinghanand Saraswati) ने उन्हें सनातन धर्म में शामिल कराया था। इसके बाद शिया वक्फ बोर्ड के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।

हिंदू धर्म अपनाने के बाद दिया था वक्फ बोर्ड से इस्तीफा

वसीम रिजवी (Waseem Rizvi News) ने अपने वीडियो में कहा था कि 'आज मैंने शिया वक्फ बोर्ड के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में हिंदू धर्म अपनाने के बाद वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी ने कहा था कि मुझे इस्लाम से बाहर कर दिया गया था। मेरे सिर पर हर शुक्रवार को इनाम बढ़ा दिया जाता है, इसलिए मैं सनातन धर्म अपना रहा हूं।'


(जनता की पत्रकारिता करते हुए जनज्वार लगातार निष्पक्ष और निर्भीक रह सका है तो इसका सारा श्रेय जनज्वार के पाठकों और दर्शकों को ही जाता है। हम उन मुद्दों की पड़ताल करते हैं जिनसे मुख्यधारा का मीडिया अक्सर मुँह चुराता दिखाई देता है। हम उन कहानियों को पाठक के सामने ले कर आते हैं जिन्हें खोजने और प्रस्तुत करने में समय लगाना पड़ता है, संसाधन जुटाने पड़ते हैं और साहस दिखाना पड़ता है क्योंकि तथ्यों से अपने पाठकों और व्यापक समाज को रू—ब—रू कराने के लिए हम कटिबद्ध हैं।

हमारे द्वारा उद्घाटित रिपोर्ट्स और कहानियाँ अक्सर बदलाव का सबब बनती रही है। साथ ही सरकार और सरकारी अधिकारियों को मजबूर करती रही हैं कि वे नागरिकों को उन सभी चीजों और सेवाओं को मुहैया करवाएं जिनकी उन्हें दरकार है। लाजिमी है कि इस तरह की जन-पत्रकारिता को जारी रखने के लिए हमें लगातार आपके मूल्यवान समर्थन और सहयोग की आवश्यकता है।

सहयोग राशि के रूप में आपके द्वारा बढ़ाया गया हर हाथ जनज्वार को अधिक साहस और वित्तीय सामर्थ्य देगा जिसका सीधा परिणाम यह होगा कि आपकी और आपके आस-पास रहने वाले लोगों की ज़िंदगी को प्रभावित करने वाली हर ख़बर और रिपोर्ट को सामने लाने में जनज्वार कभी पीछे नहीं रहेगा, इसलिए आगे आयें और जनज्वार को आर्थिक सहयोग दें।)

Next Story

विविध