Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

West Bengal : तिरंगा यात्रा पर BJP-TMC में टकराव, ममता के फैसले को कोर्ट में चुनौती देंगे शुभेंदु अधिकारी

Janjwar Desk
13 Aug 2022 6:53 AM GMT
West Bengal : तिरंगा यात्रा पर BJP-TMC में टकराव, ममता के फैसले को कोर्ट में चुनौती देंगे शुभेंदु अधिकारी
x

West Bengal : तिरंगा यात्रा पर BJP-TMC में टकराव, ममता के फैसले को कोर्ट में चुनौती देंगे शुभेंदु अधिकारी

West Bengal : बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी की सरकार ने तिरंगा यात्रा निकालने की इजाजत नहीं देने का आरोप लगाया है।

West Bengal : देश की आजादी के 75वें साल के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पश्चिम बंगाल में किसी भी समय बवाल हो सकता है। भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस ( BJP-TMC ) के नेताओं के बीच तिरंगा यात्रा ( Tiranga Yatra ) के मुद्दे पर ठन गई है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ( Shuvendu Adhikari ) ने ममता सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी ( Mamata Banerjee ) की सरकार ने तिरंगा यात्रा निकालने की इजाजत नहीं दी है।

इस बात को लेकर अब भाजपा-टीएमसी ( BJP-TMC ) के नेता और कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए हैं। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी का आरोप ममता दीदी ने तिरंगा यात्रा ( Tiranga yatra ) की इजाजत नहीं दी है। उन्होंने कहा कि हम इस मनमाने फैसले को 16 अगस्त को कोर्ट में चुनौती देंगे। दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल भाजपा ( West bengal ) के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि तिरंगा यात्रा से सीएम ममता बनर्जी घबरा गई हैं।

तिरंगा यात्रा से सावधान रहने की जरूरत : अखिलेश

हाल ही में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बड़ा हमला बोला था। अखिलेश यादव ने कहा था कि भाजपा तिरंगा यात्रा के जरिए दंगा करवा सकती है। सभी को सावधान रहने की ज़रूरत है। अखिलेश ने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि पहले कासगंज में तिरंगा यात्रा के समय दंगा कराया गया था। बीजेपी जहां से निकली है वहां लोग तिरंगा नहीं लगाते हैं। पूरा देश जानता है कि आरएसएस ने सालों तक तिरंगे का सम्मान नहीं किया। अखिलेश यादव का ये बयान सबको चौंका रहा है। इस बयान से पहले उन्होंने बीजेपी के हर घर तिरंगा अभियान का समर्थन किया था।

डूबती नैया है सपा : बृजेश पाठक

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के इस बयान यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पलटवार किया था। उन्होंने कहा था कि दंगा कराने वाले कभी तिरंगे का सम्मान नहीं कर सकते। बांटने का काम तो अखिलेश यादव ने किया है जो कुनबा कभी सपा की ताकत था, आज वही सबसे बड़ी कमजोरी बन गया है। उनकी इसी मानसिकता की वजह से आज सपा डूबती नैया बन गई है।

Next Story

विविध