Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Who is Upen Yadav : कौन हैं उपेन यादव जिनकी रिहाई की ट्विटर पर हो रही है मांग, गहलोत की पुलिस ने क्यों किया गिरफ्तार?

Janjwar Desk
20 Nov 2022 5:16 AM GMT
Who is Upen Yadav : कौन  हैं उपेन यादव जिनकी रिहाई की ट्विटर पर हो रही है मांग, गहलोत की पुलिस ने क्यों किया गिरफ्तार?
x
युवाओं में व्याप्त बेरोगारी और भ्रष्टाचार के विरोध में रैली से एक दिन पहले राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव को अशोक गहलोत की पुलिस ने गिरफ्तार किया। अब लोग कर रहे हैं उनकी रिहाई की मांग।

राजस्थान न्यूज। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ (rajasthan berojgar ekikrit mahasangh) के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव (upen yadav) को सरदार शहर चुरू राजस्थान यानि अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) की पुलिस ने गिरफ्तार ( Upen yadav arrested ) कर लिया। उनकी गिरफ्तारी के बाद से राजस्थान के युवाओं और विभिन्न समुदायों के बीच गहरा असंतोष है। इसी का असर है कि उनकी गिरफ्तारी के 24 घंटे के अंदर ट्विटर पर उपेन यादव को रिहा करो ​हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। दरअसल, उपेन यादव 20 नवंबर को बेरोजगारी, सरकार की युवा विरोधी नीतियों, भर्ती में भ्रष्टाचार आदि मुद्दे को लेकर विशाल प्रदर्शन का आह्वान किया था। उनके प्रदर्शन से एक दिन पहले चुरू पुलिस ( Rajasthan Police ) ने उन्हें सरदार शहर से गिरफ्तार कर लिया।



अपनी गिरफ्तार की जानकारी उन्होंने खुद के ट्विटर हैंडल से शुक्रवार शाम को ही दे दी थी। उन्होंने अपने ट्विट में कहा था कि सरदार शहर चूरू में पुलिस ने हमे हिरासत में ले लिया है कल की रैली से पहले। पुलिस ने मेरी गिरफ्तारी 20 नवंबर को प्रस्तावित रैली से एक दिन पहले की है।

#उपेन_यादव_को_रिहा_करो।



पवन साहू के ट्विट को रि-ट्विट करते हुए एक ट्विटर यूजर एमके बैरवा ने उपेन यादव के ट्विट के तत्काल बाद सीएम अशोक गहलोत की सरकार को चेताते हुए लिखा कि शांतिपूर्ण आंदोलन कुचलना आपको शोभा नहीं देता। राजस्थान के वर्तमान गांधी @ashokgehlot51 जी लोकतंत्र में मांग को सुनिए दबाने कि कोशिश मत करो।#उपेन_यादव_को_रिहा_करो।

सजा नहीं समाधान दो, उपेन को रिहा करो


अनीस यादव नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा है कि बेरोजगार युवाओं के हित में संघर्ष कर रहे उपेन यादव को जल्द से जल्द रिहा करो। उन्होंने कहा कि उपेन की गिरफ्तारी सरासर अन्याय है। वहीं एक अन्य ट्विटर यूजर प्रदेश व देश के लोगों को गहलोत सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध करना चाहिए। सभी युवा चुरू पुलिस की कार्रवाई का विरोध करें। वहीं विष्णु जांगीर ने लिखा कि बेरोजगार हो या अन्य कोई, शांतिपूर्वक सभा या होने वाली रैली में किसी की आवाज को दबाने का यह सही तरीका नही है! सजा नहीं समाधान दो! @TheUpenYadav को रिहा करो !

कौन हैं उपेन यादव

उपेन यादव राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह लंबे समय से राजस्थान बजट में बेरोजगारों और युवाओं के लिए मुख्यमंत्री (cm ashok gehlot) की घोषणाओं के बावजूद बेरोजगारों विरोधी नीतियों पर अमल का विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ (rajasthan berojgar ekikrit mahasangh) के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव (upen yadav) ने आज अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विधानसभा घेराव (assembly gherao) का भी ऐलान किया था। उपेन यादव का कहना है कि सरकार ने रीट पेपर लीक मामले (reet pape leak case) अभी तक कुछ नहीं किया। सीबीआई जांच और लखनऊ समझौते की मांगों पर अमल नहीं किया। उपेन यादव ने 20 नवंबर को एक विशाल प्रदर्शन का भी आह्वान किया था, लेकिन चुरू पुलिस ने उन्हें एक दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया।

Next Story

विविध