Yati Narsinghanand Gets bail: यति नरसिंहानंद को भड़काऊ भाषण मामले में मिली जमानत, अदालत ने रखी ये शर्ते

Yati Narsinghanand Gets bail: यति नरसिंहानंद को भड़काऊ भाषण मामले में मिली जमानत, अदालत ने रखी ये शर्ते
Yati Narsinghanand Gets bail: हरिद्वार की एक अदालत ने हरिद्वार में आयोजित विवादास्पद धर्म संसद में नफरत फैलाने वाले भाषण के मामले में डासना मंदिर के मुख्य पुजारी यति नरसिंहानंद को जमानत दे दी है. नरसिंहानंद को मामले के सिलसिले में 15 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था. धर्म संसद में कथित तौर पर मुसलमानों के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया गया था.
भाषण न दें जिससे सामाजिक समरसता भंग हो
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश भारत भूषण पांडेय ने सोमवार को मामले में डिजिटल तरीके से सुनवाई करने के बाद नरसिंहानंद को जमानत दे दी. नरसिंहानंद को कुछ शर्तों के साथ जमानत दी गई है. अदालत ने उनसे ऐसा कोई भाषण नहीं देने को कहा है, जिससे सामाजिक समरसता भंग हो. इसने नरसिंहानंद को विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य पैदा करने वाले किसी समूह या कार्यक्रम का हिस्सा न बनने को भी कहा है.
जांच अधिकारी के समन का देना होगा जवाब
अदालत ने कहा कि उन्हें मामले में जांच अधिकारी के समन का भी जवाब देना होगा. इसने कहा कि नरसिंहानंद प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से गवाहों को नहीं धमकाएंगे और न ही अदालत की अनुमति के बिना विदेश जाएंगे. हरिद्वार में 17-19 दिसंबर तक धर्म संसद का आयोजन हुआ था.
गौरतलब है कि नरसिंहानंद ने हरिद्वार में एक धर्म संसद का आयोजन किया था, जहां मुसलमानों के खिलाफ कथित भड़काऊ भाषण दिए गए थे. वहीँ बता दें कि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश भारत भूषण पांडेय ने सोमवार को मामले में वर्चुअल सुनवाई के बाद नरसिंहानंद को जमानत दे दी. इसके साथ ही बता दें कि नरसिंहानंद को कुछ शर्तों के साथ जमानत दी गई है. अदालत ने आरोपी से ऐसा कोई भाषण नहीं देने को कहा है जिससे सामाजिक समरसता भंग हो. इस जमानती आदेश में नरसिंहानंद को विभिन्न समुदायों के बीच कलह पैदा करने के उद्देश्य से किसी समूह या कार्यक्रम का हिस्सा बनने से भी रोक दिया है. वहीँ बता दें कि उन्हें मामले में जांच अधिकारी के समन का भी जवाब देना होगा.
इसमें कहा गया है कि नरसिंहानंद प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से गवाहों को नहीं धमकाएंगे और न ही अदालत की अनुमति के बिना विदेश जाएंगे। बता दें कि 17-19 दिसंबर तक हरिद्वार में धर्म संसद का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में मुसलमानों के खिलाफ अत्यधिक भड़काऊ भाषण देने के संबंध में नरसिंहानंद सहित 10 से अधिक लोगों के खिलाफ हरिद्वार में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. मामले की जांच विशेष जांच टीम कर रही है.











