Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Yogi Adityanath 2.0 : योगी के शपथ ग्रहण समारोह का द कश्मीर फाइल्स की टीम के साथ अक्षय कुमार, कंगना रनौत भी बनेंगे गवाह

Janjwar Desk
24 March 2022 1:24 PM GMT
Yogi Adityanath 2.0 : योगी के शपथ ग्रहण समारोह का द कश्मीर फाइल्स की टीम के साथ अक्षय कुमार, कंगना रनौत भी बनेंगे गवाह
x

file photo

योगी के शपथ ग्रहण समारोह में गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्ड और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे। इनके अलावा, अक्षय कुमार, कंगना रनौत और बोनी कपूर को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। हाल ही में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म द कश्मीर फाइल्स की टीम को भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए आमंत्रण भेजा गया है। अभिनेता अनुपम खेर और डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने समारोह में शामिल होने की हामी भी भर दी है।

Yogi Adityanath 2.0 : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में योगी सरकार (Yogi Government) के सत्ता में दोबारा वापसी के बाद होने वाले शपथ ग्रहण समारोह (Sworn in Ceremony) को भव्य बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) और यूपी सरकार की ओर से पूरजोर कोशिश हो रही है। कार्यक्रम के दौरान प्रधान नरेंद्र मोदी से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी हो ऐसे इंतजाम किए जा रहे हैं। योगी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं और देश के दिग्गज उद्योगपतियों के साथ जाने-माने फिल्मी कलाकारों को भी न्योता भेजा गया है।

योगी के शपथ ग्रहण समारोह में गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्ड और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे। इनके अलावा, अक्षय कुमार, कंगना रनौत और बोनी कपूर को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। हाल ही में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म द कश्मीर फाइल्स की टीम को भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए आमंत्रण भेजा गया है। अभिनेता अनुपम खेर और डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने समारोह में शामिल होने की हामी भी भर दी है।

आप को बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को शाम 4 बजे लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। स्टेडियम में पहले से मौजूद कुर्सियों के अलावा 20 हजार अतिरिक्त कुर्सियां भी लगायी जा रही हैं।

योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में करीब 37 साल के अंतराल के बाद लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले पहले मुख्यमंत्री बनेंगे। ऐसे में भाजपा की ओर से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया जा रहा है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा कई केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

राजधानी लखनऊ को योगी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए खास तौर पर सजाया संवारा गया है। तिरंगे की रोशनी से सजे चौक चौराहे, दुकानों पर भगवा रंग से लहराते झंडे, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के बड़े बड़े कटआउट, फूलों से सजे मंदिर भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार की शान में लगाए गए हैं। इसके अलावा अयोध्‍या, वाराणसी, मथुरा समेत अन्य जिले भी योगीमय हो गए हैं। सभी जिलों में भाजपा की ओर से मिठाई वितरण की भी तैयारी की जा रही है।

इससे पहले 1985 में कांग्रेस की सरकार ही 1980 के बाद प्रदेश की सत्ता में दोबारा बहुमत लेकर आई थी। योगी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान कई अन्य नवनिर्वाचित विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में कई नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दिए जाने की प्रबल संभावना है जबकि पहले कार्यकाल में मंत्री रहे कुछ नेताओं को पार्टी संगठन की जिम्मेदारी दी जा सकती है हालांकि इसकी तस्वीर कल शपथ ग्रहण समारोह के बाद साफ हो सकेगी।

इन लोगों को भी किया गया आमंत्रित

योगी के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रामनाईक, भाजपा की सहयोगी अपना दल (एस) की अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और निषाद पार्टी के अध्यक्ष के अलावा मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती,कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) अध्यक्ष जयंत चौधरी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को न्योता भेजा गया है। इसके अलावा 11 राज्यों के मुख्यमंत्री और पांच राज्यों के उपमुख्यमंत्री इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिये आयोजन स्थल पर मौजूद रहेंगे। इनमे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा के सीएम मोहन लाल खट्टर, अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, मणिपुर के मुख्यमंत्री एम बिरेन सिंह, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, त्रिपुरा के सीएम बप्लिव कुमार देब, गोवा के मुख्यमंत्री डा प्रमोद सांवत, असम के सीएम हम्मित बस्विा शर्मा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल शामिल हैं। इसके अलावा बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद एवं रेणु देवी समेत अरूणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और नगालैंड के उप मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल की शोभा बढायेंगे।

उत्तर प्रदेश भाजपा के अनुसार शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश भर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने आने वाले अतिथियों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिये कुछ स्थानों पर रूट डायवर्जन भी किया जा रहा है मगर इस कवायद में यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया है। व्यवधान की स्थिति में छात्र—छात्राओं के लिए विशेष टोल फ्री नम्बर जारी किए गए है। शपथ ग्रहण समारोह में टाटा ग्रुप के एन चन्द्रशेकरन, अम्बानी ग्रुप के मुकेश अम्बानी, आदित्य बिरला ग्रुप के कुमार मंगलम बिरला, अडानी ग्रुप के गौतम अडानी, मह्द्रिरा ग्रुप के आन्नद महिंद्रा जैसे बड़े उद्योगपति भी शामिल हो सकते हैं।

Next Story

विविध