Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

दिल्ली चुनाव LIVE : 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान खत्म, 57 फीसदी मतदान

Nirmal kant
8 Feb 2020 8:00 AM GMT
दिल्ली चुनाव LIVE :  70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान खत्म, 57 फीसदी मतदान
x

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान जारी, वोट डालने के बाद बोले केजरीवाल-सरकार के कामों के आधार पर वोट करेगी जनता, मनोज तिवारी बोले 21 सालों का वनवास होगा खत्म...

जनज्वार। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। शनिवार सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की कतार लगी हुई है। सुबह 11 बजे तक मतदाताओं की संख्या 6.96 प्रतिशत थी। चुनाव में 1.47 करोड़ से अधिक लोग अपने मताधिकार का उपयोग करने के योग्य हैं। मतदाता 70 विधानसभा क्षेत्रों में 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदाता सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप), विपक्षी भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला के रूप में देख रहे हैं।

तदान अधिकारियों ने कहा कि मतदान सुबह आठ बजे से शुरु हुआ और पहले घंटे में 3.66 प्रतिशत वोट पड़े। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राम लाल मतदान के पहले घंटे में निर्वाण भवन मतदान केंद्र के बाहर कतार में खड़े दिखे।

संबंधित खबर : हिंदुस्तान के युवा नरेंद्र मोदी को ऐसा डंडा मारेंगे कि 6-7 महीने तक घर से बाहर नहीं निकल पाएंगे : राहुल गांधी

मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सिविल लाइंस इलाके में राजपुरा ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के मतदान केंद्र पर मतदान किया। नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी सुनीता और बेटे पुलकित भी थे। मतदान के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने अपने माता-पिता से आशीर्वाद मांगा। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पश्चिम दिल्ली के सांसद परवेश वर्मा और दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने मतदान किया है।

तदान शुरू होने से पहले केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'वोट डालने ज़रूर जाइये। सभी महिलाओं से ख़ास अपील - जैसे आप घर की ज़िम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की ज़िम्मेदारी भी आपके कंधों पर है। आप सभी महिलायें वोट डालने ज़रूर जायें और अपने घर के पुरुषों को भी ले जायें। पुरुषों से चर्चा ज़रूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा।'

डालने के बाद केजरीवाल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में तीसरी बार सरकार बनाएगी। केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर मतदान करेगी।'

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पश्चिम दिल्ली के सांसद परवेश वर्मा और दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने भी मतदान किया।

हीं दिल्ली के बीजेपी अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने के बाद उन्होंने लोगों से वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा, 'जनता से अपील करता हूं कि वोट डालें। हमारा 21 साल का वनवास जनता ख़त्म करने जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री व नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए मनोज तिवारी ने कहा, 'हनुमानजी की भक्ति वो वोट के लिए कर रहे हैं। हम तो रोज़ मंदिर जाते हैं।'

केजरीवाल अपने एक दूसरे ट्वीट में लिखा, 'जबसे मैंने एक टीवी चैनल पे हनुमान चालीसा पढ़ा है, भाजपा वाले लगातार मेरा मज़ाक़ उड़ा रहे हैं। कल मैं हनुमान मंदिर गया। आज भाजपा नेता कह रहे हैं कि मेरे जाने से मंदिर अशुद्ध हो गया। ये कैसी राजनीति है? भगवान तो सभी के हैं। भगवान सभी को आशीर्वाद दें, भाजपा वालों को भी। सबका भला हो।

संबंधित खबर : दिल्ली चुनाव में था हार का डर, इसलिए भाजपा ने लिया अकालियों का समर्थन ?

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान समाप्त हो चुका है। इन चुनाव में कुल 57 फीसदी मतदान हुआ जबकि पिछले 2015 के विधानसभा चुनाव में 67 फीसदी मतदान हुआ था। सीएए-एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन के बीच जामिया और शाहीनबाग में भी मतदाता बड़ी संख्या में मतदाता मतदान के लिए पहुंचे।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज दिल्ली में अपने पति रॉबर्ट वाड्रा, और बेटे रेहान राजीव वाड्रा के साथ वोट डाला। रेहान राजीव वाड्रा इन इस बार पहली बार वोट डाला है। इन लोगों ने लोधी स्टेट के बूथ नंबर 114 और 116 में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Next Story

विविध